दो करोड़ 89 लाख 38 हजार से अधिक के अवार्ड पारित।
इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में प्रशासनिक न्यायाधिपति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी के निर्देशन में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी समझौते के माध्यम से न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण हेतु 06 खंडपीठ का गठन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ सुबह 11 बजे प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं अन्य न्यायाधिपतिगण द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
प्रिंसिपल रजिस्ट्रार एवं सचिव उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सभी खंडपीठ में सिविल (एम.ए.सी.टी. आदि), रिट एवं क्रिमिनिल से संबंधित 953 प्रकरणों को सुनवाई हेतु रखा गया था,इनमें से कुल 341 प्रकरण निराकृत हुए। एक प्रकरण में 19 लाख रूपए का अवार्ड पारित हुआ, जिसकी चेक राशि कंपनी द्वारा हितग्राही को प्रदान की गई। इस प्रकार कुल मुआवजा राशि दो करोड़ 89 लाख 38 हजार 53 रूपए के अवार्ड पारित किए गए।
Related Posts
December 7, 2022 दत्त जयंती पर राजेंद्र नगर क्षेत्र में भक्तिमय उल्लास के साथ निकली पालकी यात्रा
इंदौर : दत्त जयंती के अवसर पर बुधवार को राजेंद्र नगर क्षेत्र में दत्त भक्तों में अपूर्व […]
December 30, 2022 पीएम मोदी की मां हीरा बा की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन
गांधीनगर में हुआ अंतिम संस्कार, पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि।
शुक्रवार तड़के हो गया था […]
June 9, 2022 मंदसौर कलेक्टर के नाम पर अज्ञात व्यक्ति कर रहा रुपयों की मांग
अज्ञात व्यक्ति द्वारा कलेक्टर के नाम एवं पदनाम किया गया दुरूपयोग।
मंदसौर : जिला […]
April 7, 2020 स्वास्थ्य विभाग के 5 कर्मचारियों सहित भोपाल में 12 नए पॉजिटिव.. भोपाल : भोपाल में कोरोना संक्रमित 12 नए मरीज मिले हैं। मंगलवार सुबह 12 संक्रमित […]
October 5, 2022 जिंदगी की पिच पर सेंचुरी लगाना, ड्रग्स लेकर हिट विकेट न हो जाना
मध्य प्रदेश रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने इंदौर पुलिस के नशा मुक्ति […]
June 20, 2023 पीथमपुर के पास विकसित होगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क
एमएमएलपी के विकास के लिए समझौते पर हुए हस्ताक्षर।
एमएमएलपी को तीन चरणों में किया […]
October 13, 2022 मासूम बच्ची के साथ हैवानियत,फरियादी का परिचित ही निकला आरोपी
होमगार्ड के जवानों ने बच्ची को झाड़ियों में रोते देख उठाया और पुलिस को दी […]