इंदौर : हुकुमचंद मिल मामले में मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक बयान जारी कर चुनाव आयोग से मांग की है कि वह इस संबंध में तत्काल अनुमति प्रदान करे, हम बकाया भुगतान के लिए तैयार हैं।
महापौर ने कहा कि हुकुमचंद मिल मजदूरों के बकाया भुगतान के लिए मप्र की भाजपा सरकार शुरू से प्रतिबद्ध रही है। इसके लिए मेरे द्वारा भी व्यक्तिगत तौर पर लगातार प्रयास किए गए ताकि जल्द से जल्द मजदूरों को उनका बकाया पैसा मिल जाए। इसी के चलते मप्र हाउसिंग बोर्ड और इंदौर नगर निगम ने एक प्रपोजल बनाकर हाई कोर्ट में प्रस्तुत किया था जिसे हाई कोर्ट द्वारा स्वीकार किया गया। अब विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और आचार संहिता लगी हुई है, ऐसे में भुगतान के पूर्व चुनाव आयोग की अनुमति और अन्य प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। इसके चलते भुगतान में विलंब हो रहा है। भार्गव ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह हजारों मजदूरों के हितों को देखते हुए तत्काल भुगतान की अनुमति प्रदान करे ताकि हम मजदूरों को उनका बकाया पैसा दे सकें।
Related Posts
August 25, 2022 विष्णुप्रसाद शुक्ला के निधन पर सीएम शिवराज सहित कई दिग्गज नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
26 अगस्त को सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा,
कुम्हारखाडी मुक्तिधाम पर होगा दाह […]
November 29, 2021 ऑर्गन कैंसर को लेकर हुआ सेमिनार, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की शिरकत
इंदौर : आईएमए और अपोलो कैंसर सेंटर नवी मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑर्गन स्पेसिफिक […]
December 22, 2018 नए साल का तोहफा,कई उत्पादों पर जीएसटी की दरें हुई कम। नई दिल्ली: जीएसटी कॉउंसिल की शनिवार को हुई बैठक में कई उत्पादों और सेवाओं पर कर की दर्रे […]
September 27, 2023 मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 30 सितंबर को होगा मेट्रो का ट्रायल रन
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने ट्रायल रन को लेकर तैयारियों की समीक्षा […]
April 6, 2023 सार्वजनिक आयोजनों में हादसे रोकने के लिए कांग्रेस लाएगी कानून
होगा सेफ़्टी ऑडिट, कम्युनिटी इमरजेंसी रिस्पांस टीम का किया जाएगा गठन।
इंदौर : प्रदेश […]
October 19, 2021 खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में गोपी नेमा ने भी संभाला मोर्चा
बुरहानपुर : खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों चुनाव […]
August 9, 2021 खंडवा लोकसभा सीट पर मोघे ने बढ़ाई सक्रियता, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संतश्री से लिया आशीर्वाद
इंदौर : खंडवा लोकसभा सीट पर निकट भविष्य में उपचुनाव होने वाला है। इसके चलते दावेदारों […]