महापौर की अध्यक्षता में नेहरू स्टेडियम के विकास के संबंध में संपन्न हुई बैठक।
इंदौर : नगर निगम द्वारा संचालित नेहरू स्टेडियम में इंटरनेशनल खेल सुविधाएं मुहैया कराने के उददेश्य से मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्मार्ट सिटी आफिस में बैठक आयोजित की। बैठक में आइडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चांवडा, विधायकगण सर्वश्री रमेश मेन्दोला, महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलु शुक्ला,सभापति मुन्नालाल यादव, महापौर परिषद के सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, अभिषेक शर्मा, मनीष शर्मा मामा, अश्विनी शुक्ल, राजेश उदावत, जीतु यादव, राकेश जैन, अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर भार्गव ने खेल गतिविधियों को बढावा देने के साथ ही नेहरू स्टेडियम में इंटरनेशनल खेल सुविधाओं के विकास हेतु प्लान तैयार किया है, जिसे समस्त जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया। इसमें उन सभी पहलुओं को शामिल किया गया है, जिससे नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने खेल गतिविधियों के विकास के लिए शासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
Related Posts
February 1, 2020 किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण को समर्पित रहा केंद्रीय बजट नई दिल्ली : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वर्ष 2020- 21 का बजट […]
May 31, 2020 डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ और अन्य पदों पर होगी बम्पर भर्ती, 5 जून तक किए जा सकते हैं आवेदन इंदौर : जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये व्यापक प्रबंध किये जा रहे […]
November 1, 2019 शांति समिति की बैठक में एकता व भाईचारा बनाए रखने पर दिया गया जोर इंदौर : अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला 17 नवम्बर या उसके पहले आ सकता है। उसी […]
April 1, 2024 इंदौर – पुणे स्पेशल ट्रेन के फेरे 26 जून तक बढ़ाए गए
इंदौर : यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष किराए पर इंदौर- पुणे […]
May 15, 2025 मरीज को ठीक करने में डॉक्टर से कम नहीं होता नर्स का योगदान : डीन डॉ. घनघोरिया
इंदौर : नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा एम वाय अस्पताल के असेम्बली हॉल में अंतरराष्ट्रीय […]
December 29, 2021 रणजीत हनुमान मंदिर समिति से जुर्माना वसूले जाने को मालिनी गौड़ ने बताया आस्था पर प्रहार
इंदौर : रणजीत हनुमान की शोभायात्रा के दौरान सड़क किनारे व डिवाइडर के बीच लगे पेड़- पौधों […]
December 19, 2020 बीजेपी ग्रामीण के 15 मण्डलों की कार्यकारिणी घोषित
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश […]