आरोपियों के कब्जे से 22,800 रुपए नकद, चार मोटरसाइकिल सहित ढाई लाख रुपए मूल्य का माल जब्त।
इंदौर : नकबजनी एवं वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली टाण्डा जिला धार की गैंग के 03 आरोपियों को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा थाना क्षेत्र की शिखर जी कॉलोनी के सूने मकान में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपियों से नकबजनी में चुराए माल सहित इंदौर, उज्जैन के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई चार मोटर साइकिल (कीमत 2.5 लाख रुपये) भी बरामद की गई।
आरोपी आदतन अपराधी होकर उनके विरुद्ध मारपीट, लूट, डकैती, नकबजनी के कई अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं।
आरोपी उक्त नकबजनी के बाद क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के नाम दिलीप पिता बनसिंह भील, राकेश भील और खुरब सिंह अलावा होना बताए गए। एक अन्य आरोपी राजेश भील फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
Related Posts
January 30, 2021 सरदार पटेल, प्रधानमंत्री व बीजेपी नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : कांग्रेस कार्यकर्ता मनीष सिरसिवाल द्वारा अपनी फ़ेसबुक आई.डी. पर आज़ादी के बाद […]
June 20, 2021 टीकाकरण अभियान में सहयोग के लिए धर्मगुरु भी आए आगे, लोगों से टीका लगवाने का किया आग्रह
इंदौर : कोरोना से बचाव के लिए टीका ही कारगर उपाय है। मानव जीवन सुरक्षा के लिए टीकाकरण […]
December 13, 2019 भक्तिभाव के साथ मनाई गई दत्त जयंती, सिंधिया ने लिया अण्णा महाराज से आशीर्वाद इंदौर : श्री दत्त जयंती का पर्व शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दत्त मन्दिरों और […]
November 19, 2020 11 दिन बाद कम्प्यूटर बाबा को जमानत पर जेल से मिली रिहाई
इंदौर : नामदेव दास त्यागी उर्फ कम्प्यूटर बाबा को आखिर 11 दिन बाद जेल से रिहाई मिल ही […]
October 24, 2020 विद्याधाम में रविवार को मनाई जाएगी विजयादशमी
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर नवरात्र अनुष्ठान में 21 विद्वानों द्वारा […]
May 22, 2023 भोपाल में स्थापित होगा महाराणा प्रताप लोक – मुख्यमंत्री चौहान
महाराणा प्रताप के शौर्य और वीरता की कहानियाँ पाठ्यक्रम में शामिल होंगी।
महाराणा […]
December 19, 2020 पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेसजनों ने दिया धरना, रखा उपवास
इंदौर : पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बेतहाशा हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ शहर कांग्रेस के […]