अवैधानिक गतिविधियाँ गार्डन में न हो संचालित- महापौर।
सफ़ाई व्यवस्था के साथ स्थानीय समस्याओं पर भी किया संवाद।
इंदौर : रहवासियों की माँग पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा चार के वार्ड 83 का दौरा किया। क्षेत्रीय रहवासियों के आग्रह पर उन्होंने स्थानीय गार्डन का भी निरीक्षण किया। महापौर ने रहवासियों के साथ संवाद स्थापित कर सफ़ाई व्यवस्था का जायजा लिया ,वहीं गार्डन के सौदर्यकरण पर विचार करने आ आश्वासन दिया। महापौर ने रहवासियों से कहा कि गार्डन का उपयोग आपके लिए है, इसलिए इसका ध्यान रखना भी आपका कर्तव्य है।रहवासियों को समझाइश देते हुए महापौर ने कहा कि किसी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि गार्डन परिसर में संचालित नहीं हो इसका ध्यान रखें। गार्डन किसी एक व्यक्ति के स्वामित्व का नहीं है यह क्षैत्र के हर वर्ग के लिए है। महापौर ने क्षेत्रीय रहवासियों से वार्ड की स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा कर उसके त्वरित निदान करने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख रहवासियों के निवास पर भी पहुँचे और सौजन्य भेंट की।
Related Posts
May 7, 2025 बहन – बेटियों का सिंदूर मिटाने वाले पाक आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर
पाकिस्तान और pok में एयर स्ट्राइक कर 09 आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त।
कई आतंकवादी […]
March 11, 2023 आगामी बीस साल की ट्रैफिक जरूरतों को लेकर दिया गया प्रेजेंटेशन
2042 में 74 लाख होगी इंदौर की आबादी।
आबादी के लिहाज से लिंक रोड, रिंग रोड, मेट्रो, […]
December 24, 2024 राऊ फ्लाईओवर की एक भुजा पर यातायात प्रारंभ
इंदौर : शहर के राऊ बायपास सर्कल पर यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए फ्लाईओवर की […]
January 16, 2020 रविवार तक बढ़ाई गई तिल चतुर्थी महोत्सव की अवधि इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में चल रहे तिल चतुर्थी महोत्सव में भक्तों की रिकॉर्ड भागीदारी […]
March 14, 2021 अवैध हथियारों के कारोबार व खरीद- फरोख्त में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : पलासिया पुलिस ने अवैध हथियारों के सौदागर व अवैध पिस्टल खरीदने वाले कुल 4 […]
June 9, 2020 कोरोना से होनेवाली मौते बन रहीं चिंता का सबब, अब तक 150 से ज्यादा ने गंवाई जान..! इंदौर : इंदौर में कोरोना संक्रमण से होनेवाली मृत्यु दर चिंता का सबब बन गई है। प्रतिदिन 2 […]
July 31, 2023 विधि विधान के साथ 190 लोगों ने की स्वधर्म में वापसी
पूर्वजों ने बदल लिया था धर्म पर कुलदेवी चामुंडा ही थी।
नेमावर : नर्मदा के तट पर बसे […]