ग्वालियर : एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी इस बार ग्वालियर को मिल गई है। भारत व बांग्लादेश के बीच यह मैच स्वर्गीय माधवराव सिंधिया स्टेडियम में 6 अक्टूबर को खेला जाएगा।
ये जानकारी जीडीसीए के उपाध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने जय विलास पैलेस में पत्रकारों को दी उन्होंने बताया कि 14 वर्षों बाद ग्वालियर में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे उनके पिताजी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष जय शाह की अहम भूमिका है। वह धन्यवाद के पात्र हैं कि उन्होंने एक मैच ग्वालियर को दिया है। उन्होंने जीडीसीए एवं एमपीसीए को भी धन्यवाद दिया जिनके सफल प्रयासों से यह अंतरराष्ट्रीय मैच ग्वालियर में खेला जाएगा। महा आर्यमन ने बताया कि पिछले समय जो एमपीएल के मैच ग्वालियर में खेले गए और जिस प्रकार से जनता का प्यार मिला, उसी को देखते हुए ग्वालियर में यह अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है।
Related Posts
December 1, 2024 शुक्ला स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह एक दिसंबर को
वरिष्ठ, सक्रिय पत्रकारों का होगा सम्मान।
हमारा इंदौर विषय पर छायाचित्र प्रतियोगिता […]
May 12, 2020 नर्सिंग दिवस पर सांसद लालवानी ने किया नर्सों का सम्मान इंदौर : कोरोना महामारी के दौर में जब हम सब अपने घरों में बैठे हैं, तब नर्सेस अपना घर, […]
October 22, 2022 रीवा में भीषण बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत, 27 घायल
इंदौर : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नेशनल हाईवे-30 सोहागी पहाड़ पर बीती रात भीषण बस […]
February 18, 2025 नगरीय निकायों में किए जा रहे विकास कार्य प्रदेश को अलग पहचान दिलाएंगे : मुख्यमंत्री यादव
ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स का प्रथम प्रदेश इकाई सम्मेलन संपन्न।
सिटी गर्वमेंट के […]
September 4, 2022 एयरपोर्ट से बिजासन मंदिर की ओर जानेवाला मार्ग होगा बंद
एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 20.84 एकड़ जमीन मिलने के बाद विमानतल प्रबंधन जमीन को कब्जे […]
May 29, 2023 लाडली बहना योजना को लेकर घर – घर जाएंगी बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
10 जून से बहनों के खाते में प्रति माह डाले जाएंगे एक हजार रुपए।
महिला मोर्चा की […]
January 14, 2019 मकर संक्रांति पर बांटी गई तिल गुड़ की मिठास, खूब लड़ाए गए पेंच इंदौर: सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति मालवा और खासकर इंदौर में भी उत्साह […]