“ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी सफलता।
आरोपी के कब्जे से अवैध नशीली प्रतिबंधित अल्प्राजोलम 1200 नग टैबलेट जब्त।
आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही है अग्रिम कार्रवाई।
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करनेवाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी से बड़ी मात्रा में नशीली टैबलेट्स जो मरीजों के इलाज में काम आती है, जब्त की गई।
गुटकेश्वर मंदिर के सामने खाली मैदान से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अमित निवासी लाभ अपार्टमेंट गांधीनगर इंदौर होना बताया। आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशीली प्रतिबंधित अल्प्राजोलम 1200 नग टैबलेट बरामद हुई। उक्त टैबलेट जब्त कर थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
July 15, 2024 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी मां की स्मृति में पितृ पर्वत पर रोपा पौधा
मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी किया […]
May 28, 2020 निजी अस्पताल की गंभीर लापरवाही, स्टॉफ में कोरोना संक्रमण की छुपाई जानकारी..? इंदौर : सीएचएल हॉस्पिटल में गुपचुप तरीके से कोरोना संक्रमितों का इलाज़ किये जाने का मामला […]
November 23, 2023 वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
प्रतिमा बनवाने के लिए समाजजनों ने एक लाख 28 हजार रुपये जुटाए।
इन्दौर : 1857 के […]
April 24, 2021 ऑक्सीजन टैंकरों के परिवहन के लिए अब ली जा रही वायुसेना की मदद
इंदौर : केंद्र सरकार के आदेश पर देशभर के अस्पतालों में त्वरित और निर्बाध ऑक्सीजन की […]
April 11, 2021 गोपी नेमा के प्रयासों से समाज स्तर पर लगाए गए वैक्सिनेशन कैम्प, सैकड़ों लोगों ने लगवाया वैक्सीन
इन्दौर : पूर्व विधायक गोपी नेमा कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर जन जागरण अभियान चलाकर समाज […]
December 9, 2023 लोक अदालत में 11 हजार से अधिक लंबित मामलों का निराकरण
एक अरब 16 करोड़ 40 लाख 41 हजार 93 रुपये की राशि के अवार्ड पारित किए गए।
इन्दौर : […]
February 13, 2024 10 श्रेष्ठ कहानियों के रचयिताओं को प्रेम कुमारी नाहटा पुरस्कार से किया सम्मानित
दुबई,जयपुर,ग्वालियर,भोपाल,जोधपुर और इंदौर की कथाकारों ने जीता पुरस्कार।
साहित्यकार […]