इंदौर। इंदौर से महू- मानपुर के रास्ते करीब 80 किमी दूर स्थित मांडू की ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को दुनिया के एक चौथाई देश निहारने के लिए तैयार हैं। इंदौर के एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 51वीं राउंड स्क्वेयर कांफ्रेंस में हिस्सा लेने आए 55 देशों के हजारों स्टूडेंट्स शनिवार को मांडू का दौरा करेंगे।
स्कूल के निदेशक मुक्तेश सिंह और प्राचार्य सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य दुनियाभर से आए स्कूलों को भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराना है। इंदौर के समीप स्थित मांडू की खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरों को निहारने और हमारा गौरवशाली इतिहास जानने का यह दुनियाभर के देशों के पास मौका होगा। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दल सुबह इंदौर से रवाना होगा। इस दौरान जहाज महल, रानी रूपमति महल, बाज बहादुर का महल जैसे कई पर्यटन स्थलों का दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा- हम चाहते हैं कि विश्व के विभिन्न देशों के दल जब अपने देश लौटें तो भारत से सुखद यादें लेकर जाएं।
Related Posts
March 4, 2022 आईएमए इंदौर की क्रिकेट स्पर्धा में दिग्गज डॉक्टर्स संभालेंगे टीमों की कमान
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंदौर द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आज […]
September 13, 2020 नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपियों का अग्रिम जमानत आवेदन खारिज इंदौर : नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने वाले आरोपियों की अग्रिम जमानत की […]
May 6, 2020 इंदौर में फंसे बाहरी लोगों को मिली राहत, प्रशासन ने जारी किए ई – पास इंदौर : लॉकडाउन के कारण इंदौर में प्रदेश के अन्य जिलों और बाहरी राज्यों के हजारों […]
November 24, 2023 मथुरा रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
जनवरी, फरवरी माह में इंदौर से चलने वाली कुछ ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर।
इदौर : उत्तर- […]
June 6, 2020 तिब्बत को स्वतंत्र देश के रूप में पहचान देगा अमेरिका..? भारत की दृष्टि से भी अहम होगा यूएसए का ये कदम *कीर्ति कापसे*
अमेरिका और चीन में जो विवाद चलता आ रहा है उसने अब एक नया मोड़ ले लिया […]
September 25, 2019 नगरीय निकाय के परोक्ष प्रणाली से चुनाव कराना प्रजातंत्र की हत्या- कैलाशजी इंदौर : मप्र में नगरीय निकाय चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से करवाए जाने के कमलनाथ सरकार के […]
February 1, 2021 विपक्ष ने बजट को बताया किसान और मध्यम वर्ग के लिए निराशा जनक
नई दिल्ली : सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वर्ष 2021-22 का बजट पेश […]