इंदौर : चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नित नए खुलासे तो हो ही रहे हैं। शिलॉन्ग पुलिस ने इस मामले में सोनम का काला बेग जलवाने वाले बिल्डर को गिरफ्त में लिया है। इस हत्याकांड में यह आठवीं गिरफ्तारी है। शिलांग पुलिस इसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।
बता दें इस हत्याकांड में अब तक सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी, कॉन्ट्रैक्टर सिलोम जेम्स और गार्ड बलवीर अहिरवार को तो गिरफ्तार किया जा चुका था, आठवीं गिरफ्तारी उस बिल्डिंग के मालिक लोकेन्द्र तोमर की हुई है, जिसने सिलोम जेम्स पर सोनम का वह काला बैग जलाने का दबाव बनाया। बैग में नकदी, मोबाइल सहित अन्य अहम सबूत थे। सिलोम और लोकेन्द्र की चैट से यह खुलासा हुआ था। पुलिस ने सिलोम व गार्ड बलवीर को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन दोनों की 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली।
बताया जा रहा है कि बिल्डर लोकेन्द्र सिंह तोमर को पकड़ने के लिए शिलॉन्ग पुलिस के चार पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में ग्वालियर के गांधी नगर क्षेत्र में एमके प्लाजा के 105 नम्बर फ्लेट पहुंचे और उसे पकड़ा। इधर, सिलोम ने पुलिस को बताया था कि देवास नाका स्थित जिस फ्लैट में सोनम रूकी थी उस बिल्डिंग को वह किराए पर चला रहा था, जिसका वह हर माह 3 लाख रुपए महीना किराया लोकेन्द्र को देता भी था। लोकेन्द्र के कहने पर ही उसने बैग को आग के हवाले किया। फिलहाल जले हुए बैग से जब्त सामान की फोरेंसिक जांच होना बाकी है।
Related Posts
December 20, 2020 पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से उत्तर भारत में चली शीतलहर, गिरा तापमान
नई दिल्ली : शिमला और कश्मीर में बर्फबारी के बाद दिल्ली में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। […]
February 22, 2021 चौराहे पर खड़ी है पत्रकारिता, तय करें किस दिशा में जाना है- कमलनाथ
स्टेट प्रेस क्लब ने 20 मीडियाकर्मियों को अवार्ड्स देकर किया सम्मानित
इंदौर। हमारे […]
November 5, 2021 आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, घर- घर की गई माता महालक्ष्मी की अगवानी, रोशनी से जगमगाया समूचा शहर
इंदौर : रोशनाई का महापर्व दीपावली गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समूचे शहर में […]
August 4, 2022 किशोर कुमार को उन्हीं के गाए गीतों की प्रस्तुति देकर किया याद
इंदौर : प्रसिद्ध पार्श्वगायक किशोर कुमार के जन्मोत्सव के अवसर पर संगीत कार्यक्रम सतरंगी […]
August 28, 2022 लोक अभियोजकों के लिए रखी गई प्रशिक्षण कार्यशाला
इंदौर : लोक अभियोजन मध्य प्रदेश भोपाल के बैनर तले संचालक लोक अभियोजन मध्य प्रदेश […]
January 2, 2022 माता वैष्णो देवी परिसर में मची भगदड़ में मृत लोगों के परिजनों व घायलों को मुआवजे का ऐलान
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता वैष्णो देवी भवन परिसर में मची भगदड़ में […]
February 15, 2023 वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए स्थापित एक्यूएम केंद्र का महापौर ने किया शुभारंभ
ग्रीन एनर्जी पर इंदौर ने जो करके दिखाया है, वह पुरे देश के लिए नया संदेश है- […]