मुंबई : पश्चिम रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए इंदौर से मुंबई के बीच विशेष किराये पर सुपरफास्ट तेजस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि यह ट्रेन इंदौर से 24 जुलाई से लेकर 30 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल – इंदौर स्पेशल प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से 23.20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 13.00 बजे इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 जुलाई से 29 अगस्त, 2025 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09086 इंदौर – मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को इंदौर से 17.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 07.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 जुलाई से 30 अगस्त, 2025 तक चलेगी।
तेजस स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में उज्जैन, रतलाम, दाहोद, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर एवं एसी 3-टियर कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09085 एवं 09086 की बुकिंग दिनांक 21 जुलाई से सभी पी.आर.एस. काउंटरों एवं आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट पर प्रारंभ होगी।
Related Posts
October 30, 2023 बीते 18 वर्षों में मप्र में धीमी हुई औद्योगिक विकास की गति
सड़क, बिजली, पानी और अन्य समस्याओं से जूझ रहें उद्योग।
बड़े निवेशक मप्र में निवेश से […]
October 10, 2022 11 अक्टूबर को पूरा मप्र होगा शिवमय, घर – घर जलेंगे दीप
इंदौर : पूरा मध्यप्रदेश 11 अक्टूबर को शिवमय होने जा रहा है। अवसर है प्रधानमंत्री […]
October 18, 2023 स्वीप प्लान के तहत मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति किया जा रहा जागरूक
शहर के विभिन्न स्थानों पर हो रहे गरबो में नुक्कड नाटक व अन्य माध्यमों से लोगों को मतदान […]
February 4, 2024 केट के पास खाली मैदान में बम मिलने से मची सनसनी
बम डिस्पोजल टीम के साथ पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी।
इंदौर : शहर के केट रोड पर चित्रकूट नगर […]
October 3, 2022 सेलिब्रिटीज की मौत की वजह वर्कआउट नहीं
पहले से हार्ट संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे राजू श्रीवास्तव और अन्य […]
August 11, 2020 सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सिंधी समाज ने मनाया थदड़ी का पर्व इंदौर : सोमवार को सिंधी समाज द्वारा पावन पर्व थदड़ी मनाया गया। सिंधी बहुल क्षेत्र सिंधी […]
October 26, 2022 चार दिवसीय छठ पूजा का आयोजन 28 अक्टूबर से
शहर के 80 से अधिक घाटों पर होगा छठ महापर्व का आयोजन।
छठ पूजा आयोजन समितियों द्वारा […]