इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि, इंदौर, प्रदेश का ऐसा पहला शहर है जहां सीबी-नेट मशीन के जरिये कोरोना सैंपल की जांच शुरू की गई है। यह मशीन एमआरटीबी अस्पताल की आईआरएल लैब में लगाई गई है।
सौ सैम्पल्स का अतिरिक्त परीक्षण हो सकेगा।
सीबी नेट मशीन से जांच शुरू होने के बाद टेस्टिंग क्षमता में लगभग 100 की वृद्धि हो गई है।
उन्होंने बताया कि, मशीन में लगने वाली कार्टरेज टीबी सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। अतः कार्टरेज की भी कोई कमीं नहीं है।
पीसीआर मशीन की स्थापना से टेस्टिंग में आएगी तेजी।
सम्भागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि ऑटोमेटिक पीसीआर मशीन/ थर्मल फिशर मशीन भी प्राप्त हुई है, जिसका इंस्टॉलेशन का कार्य शीघ्र किया जा रहा है। इन मशीनों के प्रारम्भ होने से सैम्पल्स की टेस्टिंग तेजी से हो सकेगी।
निजी लैब के साथ हुआ अनुबंध।
प्राइवेट लैब के बारे में बताते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि, सुप्राटेक लैब, शासन द्वारा निर्धारित दरों पर सैंपल टेस्टिंग के लिए तैयार है। इस लैब को 500 सैंपल भेजे गए हैं, जिनका रिजल्ट 36 घंटों में प्राप्त हो जाएगा। अब ये कहा जा सकता है कि, नई मशीनों के क्रियाशील होने के बाद सैंपल टेस्ट की पेंडेंसी लगभग खत्म हो जाएगी तथा टेस्टिंग का एक सिस्टम तैयार हो जाएगा।
Related Posts
December 4, 2019 जानलेवा हमले के तीन सह आरोपियों को 7- 7 साल की सजा इंदौर : जानलेवा हमले के 3 सह आरोपियों को अदालत ने दोषी करार देते हुए 7-7 वर्ष के कारावास […]
October 25, 2020 नवरात्रि में गरीब वर्ग की 9 कन्याओं को लालवानी ने दिलाया सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या पूजन किया और नौ कन्याओं […]
October 28, 2021 इंदौर के पाटनीपुरा चौराहा स्थित दो दुकानों में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से दो दमकलकर्मी सहित तीन झुलसे
इंदौर : शहर के व्यस्ततम पाटनीपुरा क्षेत्र में गुरुवार तड़के दो इलेक्ट्रिक शॉप में भीषण […]
February 16, 2022 सिंधी भाषा व संस्कृति को युवाओं तक पहुंचाना जरूरी- नागरानी
इंदौर : सिंधी भाषा, बोली विस्तारीकरण के साथ-साथ सामाजिक एकता और मजबूती के लिए पूरे देश […]
August 5, 2024 दूसरों को दुःख पहुंचाकर जरूरत से अधिक संग्रह की मनोवृत्ति ही अशांति की जड़ है : स्वामी परमानंदजी
अखंड परम धाम सेवा समिति के तत्वावधान में अरोड़वंशीय भवन पर ध्यान एवं योग शिविर का […]
August 1, 2023 लाखों रुपए लेकर फर्जी मार्कशीट बनाकर देने वाले गिरोह का पर्दाफाश
दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में फर्जी मार्कशीट जब्त।
इंदौर : फर्जी मार्कशीट बनाने […]
March 12, 2025 टोरी कॉर्नर की गेर को जिला प्रशासन देगा आर्थिक मदद
गेर संचालक शेखर गिरी ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर गेर निकालने में जताई थी […]