इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने सोमवार को रेसीडेंसी कोठी पर शहर में सब्जी मंडी खोलने के बारे में सब्ज़ी विक्रेताओं के साथ चर्चा की। इसमें कोरोना से जुड़ीं सावधानियों के साथ मंडी खोलने को लेकर बात हुई।
सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर जोर।
सांसद लालवानी ने सब्ज़ी विक्रेताओं के साथ बैठक में ज़रुरी एसओपी बनाने, भीड़ का नियंत्रण करने और शारीरिक दूरी रखने पर बात की।
केवल लाइसेंस धारी ही कर सकेंगे कारोबार।
बैठक में सिर्फ लाइसेंसधारी विक्रेताओं को ही व्यापार करने की अनुमति देने, मंडी प्रांगण में पार्किंग ना करने, रिटेल व्यापार प्रतिबंधित करने के सम्बंध में भी चर्चा की गई। बैठक में मोटर सायकिल, ऑटो रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाने और सिर्फ कमर्शियल वाहनों को ही मंडी में प्रवेश देने पर भी सहमति जताई गई।
सांसद ने कहा कि अभी सब्ज़ी मंडी खोलने के विषय में चर्चा हो रही है और प्रशासन जल्द इस पर निर्णय लेगा। बैठक में राज्य सरकार के सलाहकार डॉ निशांत खरे, भाजपा नेता मधु वर्मा, एडीएम तोमर, मंडी सचिव आदि उपस्थित थे।
Related Posts
August 25, 2022 वरिष्ठ बीजेपी नेता और समाजसेवी विष्णुप्रसाद शुक्ला का निधन
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और सर्वब्राह्मण समाज के मार्गदर्शक पंडित […]
January 12, 2021 केंद्र ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के खरीदे एक करोड़ से अधिक डोज, विभिन्न राज्यों को वैक्सीन भेजने की प्रक्रिया हुई शुरू
नई दिल्ली : देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। सीरम […]
September 22, 2022 तीसरे विकल्प की तलाश में हैं मप्र के नागरिक, अक्टूबर में करेंगे नए दल का ऐलान – डॉ. मिश्रा
इंदौर : आज समाज में जो परिस्थितियां हैं, उसमें बदलाव के लिए राजनीति ही एकमात्र जरिया […]
May 25, 2023 कमजोरी से हुई कूनों में मादा चीता ज्वाला के एक शावक की मौत
भोपाल : प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री जे.एस. चौहान ने बताया है कि 23 मई को […]
March 13, 2024 अधिकारियों की लीपापोती को पकड़ लिया श्रम मंत्री ने
हरदा ब्लास्ट की आधी-अधूरी जांच रिपोर्ट को नामंजूर कर प्रह्लाद पटेल ने मिसाल कायम […]
March 19, 2024 लोकसभा निर्वाचन को लेकर स्थापित किया गया कंट्रोल रूम
इंदौर : लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर प्रशासनिक संकूल कलेक्टर कार्यालय के भू-तल कक्ष […]
July 25, 2021 धार रोड स्थित निजी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण, प्रतिदिन भर सकेंगे 75 सिलेंडर
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अस्पतालों में बड़े पैमाने पर तैयारियां की […]