भोपाल : बुधवार 1 जुलाई को प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शपथ ग्रहण करेंगी और गुरुवार 2 जुलाई को मन्त्रिमण्डल का विस्तार हो जाएगा। सीएम शिवराज सिंह ने खुद मीडियाकर्मियों से चर्चा में ये बात कही। इस दौरान सीएम शिवराज आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे थे। उनकी बॉडी लैंग्वेज बता रही थी कि मंत्रिमंडल के विस्तार में फंसा पेंच अब सुलझ गया है।
मंथन से ही अमृत निकलता है..
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भोपाल और दिल्ली में चले मैराथन मंथन के बारे में सीएम शिवराज का कहना था की मंथन से ही अमृत निकलता है। हलाहल को लेकर उनका कहना था कि विष तो शिव पी जाते हैं। अब कयास यही लगाए जा रहे हैं कि शिवराज ने ये बात खुद के बारे में कही है क्योंकि बदले हुए परिवेश में अपने समर्थकों को वे मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिलवा पा रहे हैं।
हाईकमान ने दी हरी नामों की सूची को हरी झंडी।
इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंत्रिमंडल में लिए जाने वाले नामों की सूची को हरी झंडी दे दी है। मप्र के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे सूची लेकर भोपाल पहुंच रहे हैं। अब कौन मंत्री पद का हकदार होगा और किसका पत्ता कटेगा, इस ओर सबकी निगाहें लगी हुई हैं।
Related Posts
October 5, 2021 सांसद लालवानी के कार्यालय पर किया गया संजा माता का पूजन
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के कार्यालय पर निमाड़ और मालवा के प्रसिद्ध लोकपर्व 'संजा […]
September 14, 2021 खजराना गणेश को लगाया गया अजवाइन के लड्डुओं का भोग, चलित भजन संध्याओं का दौर जारी
इंदौर, 13 सितंबर। खजराना गणेश मंदिर पर आज अशोक भैया सरकार एवं उनकी टीम के भजन गायकों ने […]
March 24, 2020 आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख बढाकर 30 जून की गई नई दिल्ली : कोरोना महामारी के चलते कारोबार, उद्योग- धंधों और आम लोगों पर पड़ रहे विपरीत […]
March 16, 2021 अरविंद तिवारी की कलम से..’राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी’
🔸अरविंद तिवारी🔸
📕 बात यहां से शुरू करते हैं
🚥 इसे कहते हैं मैनेजमेंट। भारतीय जनता […]
January 13, 2023 इंदौर में 30 जनवरी से प्रारंभ होगा खेलों का महाकुंभ
खेलों इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने की […]
April 28, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, हजारों की ब्राउन शुगर बरामद
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की […]
May 18, 2021 महिला मित्र की खुदकुशी के मामले में उमंग सिंघार पर मामला दर्ज
भोपाल : पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का […]