Category Archives: राज्य

शादी के बंधन में बंधी अरविंद केजरीवाल की बेटी

Last Updated:  Sunday, April 20, 2025  12:14 am

पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित चुनिंदा मेहमान विवाह समारोह में हुए शामिल। नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने अपने सहपाठी रहे संभव जैन के साथ सात फेरे लिए। एक पांच सितारा होटल में संपन्न हुई इस शादी में वर – वधू पक्ष के परिवार, रिश्तेदार और सीमित संख्या में मेहमान शामिल हुए। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और और पढ़े

दिल्ली विमानतल पर विदेशी यात्रियों को अब अधिक शुल्क चुकाना होगा

Last Updated:  Friday, April 18, 2025  1:56 pm

नई दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों पर यूजर चार्ज में बढ़ोतरी की है। डोमेस्टिक यात्रियों के शुल्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट संचालन और क्वालिटी मेंटेन करना है। इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए किए गए बदलावों के बाद अब इकोनॉमी क्लास वाले यात्रियों को यूजर चार्ज के तौर पर 659 रुपये का भुगतान करना होगा, वहीं बिजनेस क्लास के यात्री 810 रुपए का भुगतान करेंगे। अराइवल करने वाले और पढ़े

डॉ. अंबेडकर नगर – नई दिल्ली ट्रेन को लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने दिखाई हरी झंडी

Last Updated:  Tuesday, April 15, 2025  8:15 pm

इंदौर : डॉ. अंबेडकर नगर महू से इंदौर होते हुए नई दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की सौगात स्थानीय रहवासियों को मिली है। भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार 13 अप्रैल 2025 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डॉ.अम्बेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम और पढ़े

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में राष्ट्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय स्तर पर होगा पत्रकारों का सम्मान

Last Updated:  Friday, April 11, 2025  2:26 pm

सप्तऋषि सम्मान से अलंकृत होंगे वरिष्ठ मीडियाकर्मी। इंदौर : भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के तहत स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. राष्ट्रीय, प्रादेशिक और इंदौर के मीडियाकर्मियों का सम्मान करने जा रहा है। मूर्धन्य सम्पादक राहुल बारपुते, राजेन्द्र माथुर, प्रभाष जोशी, माणिकचंद वाजपेयी, रमेशचंद्र अग्रवाल, अभय छजलानी एवं डॉ. वेद प्रताप वैदिक की स्मृति में सप्तऋषि सम्मान से मीडियाकर्मियों को अलंकृत किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव को श्री नरेश मेहता स्मृति लाइफ टाइम एच्यूवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। तीन स्तरों पर और पढ़े

मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब तक डाली जाएगी विशेष रेलवे लाइन

Last Updated:  Friday,   12:14 am

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंदौर को दी 2,000 करोड़ रु से अधिक की सौगात बॉम्बे – दिल्ली एक्सप्रेस कॉरिडोर तक अब ढाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा। देपालपुर क्षेत्र में 3 फ्लाईओवर बनेंगे। इंदौर-अहमदाबाद की यात्रा सुरक्षित होगी, कई ब्लैक स्पॉट खत्म होंगे। इंदौर : लॉजिस्टिक्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में इंदौर एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 2,000 और पढ़े

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मांडू के ऐतिहासिक और पुरातात्विक वैभव का किया अवलोकन

Last Updated:  Thursday, April 10, 2025  4:56 pm

धरमपुरी पहुंचकर माँ नर्मदा के किये दर्शन। भगवान शिव का अभिषेक और महर्षि दधीचि की प्रतिमा का पूजन किया। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को रात्रि विश्राम माण्डू में किया। गुरूवार सुबह उन्होंने माण्डू के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक वैभव को देखा। मुख्यमंत्री ने यहां जहाज महल, हिंडोला महल का भ्रमण किया। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें इन ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री यादव ने इसके पूर्व बीती रात माण्डू में लाइट एंड और पढ़े

अगले तीन वर्षों में प्रदेश की सभी बसाहटों को सड़कों से जोड़ा जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Last Updated:  Thursday, April 3, 2025  7:35 pm

जिला स्तर पर सर्वे कराकर विकसित करें कार्य योजना। प्रधानमंत्री जन-मन योजना में मध्यप्रदेश ने बनाई देश की पहली सड़क। सड़कों के संधारण और उन्नयन में भारत सरकार से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम। राज्य में विकसित ई-मार्ग पोर्टल भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया गया लागू। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की समीक्षा। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों के सुगम और पढ़े

उज्जैन सहित प्रदेश के 19 नगरीय निकाय व ग्राम पंचायत क्षेत्रों में शराब बंदी लागू

Last Updated:  Tuesday, April 1, 2025  1:31 am

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की एक्वा1 घोषणा पर हुआ अमल। लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में हुई केबिनेट बैठक में लिया गया था निर्णय। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों एवं ग्राम पंचायतों में की गई शराब बंदी की घोषणा पर एक अप्रैल 2025 से अमल शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को 24 जनवरी 2025 को लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में हुई केबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई थी। इन नगरों में और पढ़े

देवी अहिल्याबाई का सुशासन हम सब के लिए प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Last Updated:  Tuesday,   1:20 am

राष्ट्रसमर्था देवी अहिल्या की पुण्य गाथा’ नाटक का मंचन। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने 300 वर्ष पहले जनकल्याण के जो काम किये और सभी संकटों को पार कर सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए वे आज हम सब के लिए प्रेरणादायक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को लोकमाता देवी अहिल्या की नगरी खरगोन जिले के महेश्वर में विश्व मांगल्य सभा द्वारा ‘राष्ट्रसमर्था देवी अहिल्याबाई की पुण्य गाथा’ नाटक के मंचन अवसर और पढ़े

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किया भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का निमंत्रण पत्र

Last Updated:  Monday, March 31, 2025  7:02 pm

इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र.के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आगामी 12, 13 एवं 14 अप्रैल 2025 को इंदौर में आयोजित सत्रहवें भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का निमंत्रण भेंट किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद थे। महोत्सव के संयोजक सुदेश तिवारी ने बताया कि मूर्धन्य संपादकों की स्मृति में होनेवाला यह पत्रकारिता महोत्सव इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित है। महोत्सव में कुल नौ सत्रों में विभिन्न और पढ़े