Category Archives: शहर

वीर सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को जन – जन तक पहुंचाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Last Updated:  Tuesday, March 25, 2025  1:55 am

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा का किया अनावरण। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर भारत के महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, चिन्तक, समाज सुधारक, इतिहासकार, कवि, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी राजनेता थे। अपने कृतित्व से वे वीर सावरकर के नाम से लोकप्रिय हुए। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के प्रगति नगर में स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा और पढ़े

प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा का पर्व : सीएम डॉ. यादव

Last Updated:  Tuesday,   1:52 am

प्राचीन परंपराओं को निभाते हुए विकास के नए-नए कीर्तिमान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है मध्यप्रदेश सरकार। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार विरासत से विकास के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार कर रही है। सभी प्राचीन परंपराओं को निभाते हुए विकास के नए-नए कीर्तिमान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को विधानसभा और पढ़े

उच्च न्यायालय के फैसले से जैन समाज को मिला न्याय..

Last Updated:  Tuesday,   12:05 am

जैन समाज के वैवाहिक विवादों के मामले हिंदू विवाह अधिनियम के तहत ही होंगे निराकृत। जैन कांफ्रेंस युवा शाखा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष टीनू जैन ने उच्च न्यायालय के निर्णय का किया स्वागत। इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने कुटुंब न्यायालय द्वारा दिए गए उस विवादित आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि जैन समाज पर हिंदू विवाह अधिनियम लागू नहीं होता। उच्च न्यायालय ने इस आदेश को असंवैधानिक करार देते हुए स्पष्ट और पढ़े

हिंदू विवाह अधिनियम के तहत ही होगा जैन समाज के मामलों का निराकरण

Last Updated:  Monday, March 24, 2025  11:53 pm

हाई कोर्ट ने खारिज किया कुटुंब न्यायालय का आदेश। इंदौर : अल्पसंख्यक जैन समाज पर भी हिंदू विवाह अधिनियम के प्रावधान ही लागू होंगे। हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने याचिकाकर्ता एडवोकेट वर्षा गुप्ता की याचिका पर ये फैसला सुनाया है। एडवोकेट वर्षा गुप्ता ने बताया कि हाल ही में कुटुंब न्यायालय ने जैन समाज के अल्पसंख्यक श्रेणी में सूचीबद्ध होने के चलते हिन्दू विवाव्ह अधिनियम के तहत जैन समाज के मामलों की सुनवाई से इनकार कर दिया था। इसपर और पढ़े

वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं : पटेल

Last Updated:  Monday,   4:37 pm

शहीद ए आजम भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि। इंदौर : भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव भारत के वे सच्चे सपूत थे, जिन्होंने देशभक्ति को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और मातृभूमि के लिए शहीद हो गए। देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्यौछावर करने वाले ऐसे वीर सपूतों के कारण ही हम खुली हवाओं में सांस ले रहे हैं। ये बात अ.भा.कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने कही। और पढ़े

एंकर केवल प्रस्तुतकर्ता तक सीमित रहे तो सफल होता है : संजय पटेल

Last Updated:  Monday,   4:35 pm

कला, संस्कृति और मेरी स्मृतियां विषय पर व्याख्यान। द्वितीय स्थान पर रहने पर भी प्रथम की उम्मीद बनी रहती है। इंदौर : मैं पढ़ाई में कभी अव्वल नहीं रहा, हमेशा सेकेंड ही पास हुआ लेकिन उससे मन में कभी हताशा नहीं हुई। एंकरिंग को प्रोफेशन तो बाद में बनाया पहले उसे एक जुनून की तरह ही जिया।थियेटर में आने से टीम वर्क सीखा और किशोरवय के संकोची स्वभाव की झिझक टूटी। एंकर केवल प्रस्तुतकर्ता तक सीमित रहे तो सफल होता और पढ़े

अमितेश नगर स्थित सरस्वती नदी में चलेगी नाव

Last Updated:  Monday,   4:33 pm

महापौर ने किया शहर की प्रमुख नदी के घाटों का अवलोकन। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को इंदौर की प्रमुख नदियों और घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर के जल स्रोतों—नदी, तालाब, कुएँ, बावड़ी—का संरक्षण और सफाई करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। घाटों को सुंदर बनाना, सीवरेज-ड्रेनेज के पानी को नदी में जाने से रोकना और गाद निकालने का कार्य नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दौरान जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू, अपर और पढ़े

शहीद भगत सिंह, सुखदेव,राजगुरु की शहादत को किया गया नमन

Last Updated:  Monday,   4:28 pm

शहीद हेमू कालानी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण। इंदौर : शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उनकी शहादत को नमन किया। राजमोहल्ला चौराहा स्थित भगतसिंह की प्रतिमा पर महापौर ने माल्यार्पण किया। पार्षद भरत सिंह रघुवंशी, श्रीमती कंचन गिद्ववानी, पूर्व पार्षद भरत पारीक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों द्वारा भी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव कलेक्टर तिराहा और पढ़े

उर्जोत्सव के तहत तकनीकि,खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का सिलसिला जारी

Last Updated:  Monday,   3:14 pm

पीआईईएमआर का वार्षिक अनुष्ठान है उर्जोत्सव। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होंगी तकनीकि प्रतियोगिताएं। 28 और 29 मार्च को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम। इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग,मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंदौर के वार्षिक उर्जोत्सव 2025 में विभिन्न गतिविधियों का दौर जारी है। तकनीक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का अनूठा समन्वय इस महोत्सव में देखने को मिल रहा है। 05 मार्च को डेंगलर लॉन्च के साथ प्रारंभ हुए इस उर्जोत्सव में 07 से 12 मार्च तक इंटर हाउस स्पोर्ट्स फेस्ट के मुकाबले और पढ़े

स्वच्छ नदी के रूप में बहने की उम्मीद के साथ कान्ह में अर्पित किया गया शुद्ध जल

Last Updated:  Monday,   12:05 am

इंदौर : विश्व जल दिवस की पूर्व संध्या पर कान्ह सरस्वती नदी का कृष्णपुरा छत्री घाट पर अभ्यास मंडल द्वारा आयोजित जल जाजम में शशिकांत शुक्ला, रामेश्वर गुप्ता, शिवाजी मोहिते ने नर्मदा का जल इंदौर लाने के लिए किए गए आंदोलन की गाथा सुनाई। इस आंदोलन की अगुवाई अभ्यास मंडल ने ही की थी। वक्ताओं ने कहा कि यह जनता का आंदोलन था जो सफल रहा।अभ्यास मंडल मध्य भारत का ऐसा सामाजिक संगठन है जिसने दशकों पहले जल के महत्व और पढ़े