कांग्रेस जलेबी की फैक्ट्री बना रही थी, हरियाणा की जनता ने उन्हें नुक्ती बांट दी..
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर मंत्री विजयवर्गीय ने दी प्रतिक्रिया। भोपाल/नागपुर : मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हरियाणा विधानसभा चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने नागपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जलेबी से मुंह मीठा कराते हुए कहा, विपक्ष के लोग जलेबी की फैक्ट्री बना रहे थे, लेकिन हरियाणा की जनता ने उन्हें नुक्ती बांट दी।विपक्ष के लोग कहते थे, किसान नाराज हैं, किसानों और पढ़े