Category Archives: विदेश

कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद और उसकी पत्नी को कोरोना ने जकड़ा..?

Last Updated:  Friday, June 5, 2020  10:42 am

नई दिल्ली. कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कोरोना संक्रमण ने जकड़ लिया है। इस घटना के बाद दाऊद के गार्ड्स और दूसरे स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है। दाऊद की पत्नी महजबीन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दाऊद और उसकी पत्नी को कराची के एक मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इस बात को बार-बार नकारा जा रहा और पढ़े

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, नेपाल ने पूर्व में जारी विवादित नक्शे पर लगाई रोक

Last Updated:  Wednesday, May 27, 2020  12:12 pm

नई दिल्ली : नेपाल की ओर से पिछले दिनों जारी किए गए विवादित नक्‍शे को लेकर भारत की कूटनीतिक जीत हुई है। नेपाल ने बुधवार को अपने इस विवादित नक्‍शे पर रोक लगा दी। कहा जा रहा है कि नेपाल कांग्रेस के दबाव में वहां की सरकार ने अपने कदम वापस खींचे हैं। कार्यसूची से हटाया सम्बंधित बिल। सूत्रों ने बताया कि नेपाल की मुख्‍य विपक्षी पार्टी नेपाल कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री केपी ओली को इस बात से और पढ़े

इजराइल के बाद इटली ने भी किया कोरोना वायरस का वैक्सीन बनाने का दावा

Last Updated:  Wednesday, May 6, 2020  10:25 am

नई दिल्ली : इजरायल के बाद अब इटली ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस (Coronavirus) को खत्म करने वाला टीका तैयार कर लिया है। इटली के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को मारने वाले टीके की खोज कर ली है। वैज्ञानिकों का दावा है कि नया टीका कोरोना वायरस को मानव शरीर में ही मार सकता है।आपको बता दें कि हाल ही में इजरायल के रक्षा मंत्री नफताली बेन्नेट ने भी दावा किया था कि उनके देश ने कोरोना और पढ़े

निगरानी में है बेटी की शादी के लिए आया चीनी परिवार..

Last Updated:  Saturday, February 1, 2020  9:42 pm

मंदसौर : इन दिनों दुनियाभर में चाइना से फैल रहे कोरोना वायरस का डर बना हुआ है। ऐसे में चीन की जीहाओ वांग शुक्रवार को अपने पिता शीबो वांग, मां जिन गुआन, मौसी और उनकी बेटी के साथ मंदसौर पहुंचीं। वे रविवार को यहां सत्यार्थ मिश्रा के साथ सात फेरे लेंगी। इससे पहले शनिवार को महिला संगीत होगा। इधर, चीनी मेहमानों को लेकर स्वास्थ्य अमला सतर्क हो गया है। अधिकारी लगातार स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं। मंदसौर जनपद पंचायत और पढ़े

मांडू की ऐतिहासिक विरासत को देख अभिभूत हुए विदेशी स्टूडेंट्स

Last Updated:  Saturday, October 5, 2019  3:35 pm

इंदौर : लोग घूमने के लिए पेरिस, स्विट्जरलैंड सहित दुनिया के विभिन्न देशों की यात्राएं करते हैं। मगर शनिवार को विश्व के एक चौथाई देशों के हजारों स्टूडेंट्स एक साथ मध्यप्रदेश के मांडू की ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती निहारने पहुंचे।  एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित 51वें राउंड स्क्वेयर कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए दुनिया के 55 देशों से ये स्टूडेंट्स इन दिनों इंदौर आए हुए हैं। इससे पहले भी विदेशी यहां आते रहे हैं, लेकिन यह पहली और पढ़े

चांद की सतह पर मिली लैंडर विक्रम की लोकेशन, इसरो कर रहा संपर्क का प्रयास

Last Updated:  Sunday, September 8, 2019  2:28 pm

बंगलुरु : चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम की सटीक लोकेशन का पता चल गया है। ऑर्बिटर के जरिये मिली थर्मल इमेज से चांद की सतह पर लैंडर विक्रम की लोकेशन पता चल सकी। इसरो के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि लैंडर विक्रम से फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है हालांकि वैज्ञानिकों का दल लगातार लैंडर के साथ संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर लैंडर और पढ़े

उम्मीद बनाएं रखिये, संपर्क टूटा है- हौसला नहीं

Last Updated:  Sunday,   7:24 am

बंगलुरु : (के.राजेन्द्र)चंद्रयान 2, एक ऐसा मिशन बन गया था जिससे केवल इसरो के वैज्ञानिक ही नहीं पूरा देश जुड़ गया था। भारतीयों के लिए यह मिशन गर्व की अनुभूति देने वाला जरिया बना हुआ था। वैज्ञानिकों की अथक मेहनत का ही परिणाम था कि चंद्रयान 2 ने अपना 98 फीसदी सफर कामयाबी के साथ पूरा किया। धरती से चांद की दूरी 3 लाख 84 हजार 400 किमी है। ये सही है कि हम लक्ष्य से महज दो कदम दूर और पढ़े

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर सिंधु ने रचा इतिहास

Last Updated:  Sunday, August 25, 2019  1:40 pm

नई दिल्ली : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने इतिहास रच दिया है। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतनेवाली वे पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। रविवार को खेले गए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के फाइनल में सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को एकतरफा मुकाबले में 21-7, 21-7 से पराजित कर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता। बीती दो वर्षों में सिंधु को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा था। और पढ़े

पीवी सिंधू विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में

Last Updated:  Saturday, August 24, 2019  11:22 am

स्विट्जरलैंड : इंडिया की स्टार शटलर पीवी सिंधू विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में सिंधु ने दुनिया की चार नम्बर खिलाड़ी चीन की चेन युफेई को 21- 7, 21- 14 से आसानी से पराजित कर दिया। ये मुकाबला 40 मिनट चला। सिंधु लगातार तीसरी बार विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। अभी तक वह विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत पदक और तीन बार कांस्य पदक जीत चुकी है। फाइनल में उनका मुकाबला और पढ़े

चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान – 2

Last Updated:  Tuesday, August 20, 2019  1:19 pm

इंदौर : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने चंद्रयान – 2 को, लॉन्चिंग के 29 दिन बाद चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया। चांद से चंद्रयान 2 की दूरी अब महज 18 हजार किलोमीटर रह गई है। चांद की कक्षा में चंद्रयान – 2 को पहुंचाना वैज्ञानिकों के लिए बड़ी चुनौती थी। चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण से बचाते हुए चंद्रयान – 2 की गति को नियंत्रित कर वैज्ञानिकों ने उसे सफलता पूर्वक चांद की कक्षा में पहुंचा दिया। इसरो के और पढ़े