Category Archives: विदेश

कनाडा में हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों का हमला निंदनीय : विहिप अध्यक्ष

Last Updated:  Thursday, November 7, 2024  11:54 am

नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कनाडा में हिन्दू मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निन्दा की है। उन्होंने कहा, वहां भारतीय दूतावास द्वारा एक कैम्प का आयोजन किया गया था। दूतावास ने इसकी पूर्व सूचना 3 दिन पहले कनाडा सरकार को दी थी और उचित सुरक्षा का आग्रह भी किया था, फिर भी इसे नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को दिवाली के अवसर पर कनाडा और पढ़े

अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप

Last Updated:  Wednesday, November 6, 2024  6:57 pm

दूसरी बार बनें हैं अमेरिका के राष्ट्रपति, मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका बनाने का किया वादा। वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने बंपर जीत हासिल की है। उन्होंने निकटतम डेमोक्रेटिक प्रत्याशी कमला हैरिस को पराजित किया। ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए हैं। राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित किया। ट्रंप ने अपने समर्थकों का धन्यवाद दिया और कहा कि मैंने ऐसा जश्न पहले नहीं देखा।उन्होंने कहा कि वह देश और पढ़े

भारत विरोधी तत्वों ने कनाडा में हिंदू श्रद्धालुओं से की मारपीट

Last Updated:  Tuesday, November 5, 2024  2:20 pm

हिंदू सभा मंदिर में घुसकर की मारपीट। कनाडा के ब्रेंपटन शहर की घटना। स्थानीय हिंदुओं और हिंदू सांसद ने की हमले की कड़ी निन्दा। ओटावा : यह कनाडा सरकार की शह का ही नतीजा है की खालिस्तानी तत्वों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। वहां आए दिन खालिस्तानी चरमपंथी हिंदू मंदिरों पर हमले कर उन्हें निशाना बना रहे हैं।एक दिन पूर्व ही एक हिंदू मंदिर में जबरन घुसकर खालिस्‍तानी तत्वों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।ये तत्व खालिस्तानी और पढ़े

मैकडोनाल्ड का बर्गर खाने से कई लोग हुए बीमार, एक व्यक्ति की मौत..!

Last Updated:  Wednesday, October 23, 2024  5:36 pm

वाशिंगटन : अमेरिका में मशहूर खाद्य श्रृंखला ‘मैकडोनाल्ड्स’ का बर्गर खाने के बाद कई लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। उनमें ई.कोली बैक्टीरिया का संक्रमण फैल गया, जिससे 10 राज्यों में कम से कम 49 लोग बीमार पड़ गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 10 संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस संक्रमण और पढ़े

रूसी एनआरआई को धमकी देने वाले कारोबारी की बढ़ी मुश्किलें

Last Updated:  Saturday, October 12, 2024  12:23 am

पीड़ित एनआरआई की पत्नी ने मॉस्को से वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री से मांगी मदद, लगाई पति की सुरक्षा की गुहार। इंदौर : एक ”मंत्री के कथित समर्थक, कारोबारी’ संजय जैसवानी को एनआरआई रूसी व्यापारी के साथ धोखाधड़ी कर उसे मारने की धमकी देना भारी पड़ सकता है। रूसी एनआरआई की पत्नी ने वहीं से वीडियो जारी कर अपने पति की सुरक्षा की मांग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले में मदद की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि और पढ़े

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में कमला हैरिस हो सकती हैं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार

Last Updated:  Monday, July 22, 2024  8:17 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव से नाम वापस लिया। वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में अचानक नया मोड़ आ गया है। वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव से नाम वापस ले लिया है।वे अब अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसकी पुष्टि खुद राष्ट्रपति बाइडेन ने एक चिट्ठी लिखकर की है। बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने के बाद भारतवंशी कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने की और पढ़े

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने से दुनियाभर में मचा हड़कंप

Last Updated:  Friday, July 19, 2024  3:32 pm

अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों में रेल, हवाई सेवाएं हुई ठप। भारत में भी विमान सेवाओं पर पड़ा असर। नई दिल्ली: दुनियाभर के तमाम कंप्यूटर और लैपटॉप अचानक बंद पड़ गए हैं। इसके चलते दुनियाभर में तमाम विमान कंपनियां, मीडिया हाउस, बैंक और रेलवे का कामकाज ठप हो गया है। भारत में भी विमान और अन्य सेवाओं पर इसका असर देखा जा रहा है। बताया गया है कि कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में तकनीकि दिक्कत आने से माइक्रोसॉफ्ट और पढ़े

ब्रिटेन में लेबर पार्टी को प्रचंड बहुमत, कीर स्टार्मर होंगे प्रधानमंत्री

Last Updated:  Sunday, July 7, 2024  12:25 pm

लंदन : ब्रिटेन में आखिरकार 14 साल बाद सत्‍ता परिवर्तन हो गया लेबर पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव में भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। 650 सदस्यों वाली ब्रिटिश पार्लियामेंट में लेबर पार्टी ने 410 सीटें जीतकर प्रचंड विजय हासिल की। ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी को केवल 121 सीटें मिल पाई। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। भारत को और पढ़े

पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत की शान बढ़ाएगा इंडिया हाउस

Last Updated:  Thursday, June 27, 2024  3:23 pm

रिलायंस फाउंडेशन ने आईओसी के साथ साझेदारी में तैयार किया है इंडिया हाउस। मुंबई : अब से ठीक एक महीने बाद शुरू हो रहे पेरिस 2024 ओलंपिक में कई रिकॉर्ड टूटेंगे, लेकिन भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण होगा ओलंपिक खेलों में पहला कंट्री हाउस – इंडिया हाउस। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के साथ साझेदारी के तहत तैयार किया गया इंडिया हाउस देश की समृद्ध सांस्कृतिक और खेल विरासत का जश्न होगा। इसमें प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण में प्रगति और पढ़े

दुबई में देवी अहिल्याबाई अवॉर्ड से सम्मानित किए गए इंदौर के समीर शर्मा

Last Updated:  Wednesday, June 5, 2024  8:00 pm

इंडियन पीपुल्स फोरम, यूएई ने स्थापित किया है देवी अहिल्याबाई के नाम पर यह सम्मान। इंदौर : शहर के ख्यात स्टार्टअप मैन और पर्यावरण संरक्षण , स्वच्छता व सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में कार्य कर रहे समीर शर्मा को संयुक्त अरब अमीरात में एक गरिमापूर्ण समारोह में इंडियन पीपल फोरम द्वारा इंदौर के प्रवासी भारतीयों की उपस्थिति के बीच देवी अहिल्याबाई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड इसी वर्ष से प्रारंभ हुआ है। समारोह में IPF चैयरमेन जीतेन्द्र वैद्य, भारतीय और पढ़े