पंचायतों को सशक्त किए बगैर देश का समग्र विकास संभव नहीं ..
हमें शहरी क्षेत्र की सभी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र में भी उपलब्ध कराना होगी- पतजोशी। इंदौर : केरल के पुलिस महानिदेशक संजीव पतजोशी का कहना है कि पंचायतों को सशक्त बनाए बगैर हम समग्र भारत के विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं। शहरी क्षेत्र में हमारे देश में जो साधन और सुविधाएं उपलब्ध हैं, वह ग्रामीण क्षेत्र में भी उपलब्ध कराना होगी। पतजोशी गुरुवार शाम जाल सभागृह में अभ्यास मंडल की 64वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यान माला को संबोधित कर रहे थे। और पढ़े











