सात से नौ अप्रैल तक आयोजित होगा इंदौर प्रेस क्लब का मीडिया कॉन्क्लेव
कॉन्क्लेव के पोस्टर का किया गया विमोचन। कॉन्क्लेव की तैयारियां को लेकर शहर के सामाजिक, साहित्यिक और पत्रकारिता संस्थानों के प्रमुखों की आहूत की गई बैठक। इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के 63 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 7, 8 और 9 अप्रैल को इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, रिपोर्टर, लेखक और विचारक भाग लेकर विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे। तीन दिवसीय इस कॉन्क्लेव में परिसंवाद, टॉक और पढ़े






