Category Archives: शहर

सिंधी समाज ने कोलकाता की घटना पर जताया आक्रोश

Last Updated:  Wednesday, August 21, 2024  7:53 pm

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। राष्ट्रपति के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन। इंदौर : हिंद सिंध समन्वय संगठन, भारतीय सिंधु सभा, सिंधी विकास परिषद, एवं बड़ी संख्या में सिंधी समाज से जुड़ी संस्थाओं ने राष्ट्रपति के नाम संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की बर्खास्तगी और राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। समाज से जुड़े डॉ. संतोष वाधवानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि और पढ़े

बाल आश्रम के बच्चों के साथ विधायक गोलू शुक्ला ने बांटी रक्षाबंधन की खुशियां

Last Updated:  Tuesday, August 20, 2024  5:21 pm

इंदौर : विधायक गोलू शुक्ला ने रक्षा बंधन का पर्व छावनी स्थित राजकीय बाल संरक्षण आश्रम के बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने बच्चों से राखी बंधवाई और उन्हें मिठाई खिलाकर उपहार भेंट किए। मिठाई और उपहार पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विधायक निधि से बाल आश्रम के काम स्वीकृत किए। संस्था अहिल्या सेना के इंदौर महानगर संयोजक विनोद खंडेलवाल ने बताया कि विधायक गोलू शुक्ला ने इस मौके पर बाल आश्रम में मूलभूत सुविधाओं के विकास के और पढ़े

मंत्री विजयवर्गीय ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और विशेष बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Last Updated:  Monday, August 19, 2024  7:40 pm

इंदौर : घर – परिवार में अपनों के बीच पर्व, त्योहारों की खुशियां तो सभी मनाते हैं पर ऐसे लोग बिरले ही होते हैं जो उन लोगों के साथ त्योहारों की खुशियां बांटते हैं जो या तो अपनों के ठुकराए होते हैं अथवा कुदरत की नाइंसाफी के शिकार होते हैं। मप्र सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बरसों से रक्षाबंधन और दिवाली की खुशियां वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और दृष्टिहीन व मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ मनाते आए हैं। इस और पढ़े

महापौर ने सफाई मित्र बहनों से राखी बंधवाकर लिया आशीर्वाद

Last Updated:  Monday,   7:30 pm

इंदौर : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फूटी कोठी रोड पर रणजीत हनुमान मंदिर के समीप स्थित विश्राम बाग में नगर की स्वच्छता में निरंतर अपना अमूल्य योगदान देने वाली सफाई मित्र बहनों से रक्षासूत्र बंधवाया और उनका स्नेहाशीष प्राप्त किया। इस अवसर पर महापौर भार्गव ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि इंदौर लगातार सातवीं बार स्वच्छता में नंबर 1 बना है। इसमें सफाई मित्र बहनों का योगदान अतुलनीय और पढ़े

रक्षाबंधन पर महापौर ने बहनों को सिटी बसों में मुफ्त यात्रा का दिया उपहार

Last Updated:  Monday,   7:18 pm

इंदौर : महापौर एवं एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में शहर में संचालित सिटी बसों, आई बसों एवं इलेक्ट्रिक बसों में बहनों को नि:शुल्क सफर की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि सोमवार, 19 अगस्त को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों को शहर में संचालित बसों में नि: शुल्क यात्रा का उपहार दिया जा रहा है। बता दें कि प्रतिदिन लगभग सवा लाख से अधिक महिलाएं, युवतियां और छात्राएं एआईसीटीएसएल द्वारा शहर में संचालित और पढ़े

अहिल्या पथ योजना में आनेवाली अनुज्ञाएँ निरस्त करवाने की होगी कार्रवाई

Last Updated:  Sunday, August 18, 2024  6:40 pm

आईडीए बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय। इंदौर : प्रस्तावित अहिल्या पथ योजना को हरी झंडी देते हुए आईडीए बोर्ड ने इसे अनुमोदन के लिए संचालक टीएंडसीपी और प्रदेश सरकार को भेजे जाने का निर्णय लिया है। इसी के साथ प्रस्तावित योजना के तहत नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा जारी की गई ऐसी अनुमतियों को निरस्त करने की अपील करने का भी निर्णय लिया गया जिन्हें नगर निगम से अभी तक निर्माण की अनुमति नहीं मिली है। बोर्ड और पढ़े

क्रेडाई चेयरमैन और बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज

Last Updated:  Sunday,   6:33 pm

बंधक रखे भूखंडों का कर दिया सौदा। इंदौर : कलेक्टर ने क्रेडाई चेयरमैन गोपाल गोयल और साकार ग्रुप के मालिक बिल्डर संजय दासौद के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाई है। दोनों आरोपी पार्टनर हैं और उन पर कॉलोनी सेल में बंधक चार प्रोजेक्ट के प्लाट बेचकर शासन के साथ करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपियों का सांवेर रोड स्थित एक अन्य प्रोजेक्ट भी जांच के दायरे में आ गया है। मेसर्स साकार रियल के भागीदार संजय और पढ़े

बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारियों ने रैली निकालकर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Last Updated:  Sunday,   6:28 pm

इंदौर : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ देशभर में आक्रोश व्याप्त है। इंदौर में भी धरना प्रदर्शन व रैलियों के माध्यम से बांग्लादेश के हिंदुओं पर किए जा रहे हमले और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। शुक्रवार को अहिल्या चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, और भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के बैनर तले व्यापारियों ने लामबंद होकर आक्रोश रैली निकाली और कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। चेंबर के अध्यक्ष रमेश और पढ़े

काम बंद हड़ताल और रैली निकालकर चिकित्सकों ने किया कोलकाता की घटना का विरोध

Last Updated:  Sunday,   6:16 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (MTA), मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (MPMOA) एवं जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मोमबत्ती हाथों में लेकर विशाल रैली निकाली गई। रैली के जरिए पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पीजी महिला चिकित्सक की हत्या तथा घटना के विरोध में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे चिकित्सकों पर दिनांक 14.8.2024 को अनियंत्रित भीड़ द्वारा किये गए हमले, तोड़फोड़ एवं बर्बरता के खिलाफ आक्रोश जताया और पढ़े

इंदौर में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Last Updated:  Friday, August 16, 2024  9:05 pm

मुख्य समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया ध्वजारोहण। इंदौर : जिले में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जज्बे, जोश और जुनून के साथ मनाया गया। इंदौर के महेश गार्ड लाइन स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में पूर्ण गरिमा, उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ आयोजित मुख्य समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में अपार उत्साह और उमंग के साथ राष्ट्रीय धुन और पढ़े