Category Archives: मेरे विचार

छोटी सी शुरुआत भी ला सकती है बड़ा परिवर्तन

Last Updated:  Sunday, December 12, 2021  10:51 pm

कहते हैं कि मन में यदि कुछ कर गुजरने की ललक हो तो छोटी सी शुरुआत भी एक बड़ा परिवर्तन ला सकती है। दुर्गा भी इसी कार्य में संलग्न थी। हुआ यूँ कि दुर्गा ने अपने आसपास एक नवजात बच्चे को कई दिव्यांगताओं से ग्रस्त देखा। उसका हृदय दु:ख से भर गया। बच्चे के प्रति नियति के न्याय से उसे मन ही मन गहरा आघात लगा। ऐसी दर्दनाक स्थिति से और बच्चे सामना न करें इसके लिए उसने लोगों को और पढ़े

कुंठा से बाहर निकले और अपने सनातनी होने पर गर्व करें हिन्दू समाज- कुलश्रेष्ठ

Last Updated:  Tuesday, December 7, 2021  10:55 am

इंदौर : विक्रम दुबे एंड एसोसिएशटस द्वारा वैचारिक महाकुम्भ राष्ट्र चिंतन का आयोजन स्थानीय अभय प्रशाल में किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता थे प्रखर चिंतक, विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ। खचाखच भरे हॉल में हजारों लोग कुलश्रेष्ठ को सुनने आए थे। इनमें शहर के प्रबुद्धजन, नेता, वकील, रिटायर्ड जज पत्रकार, कारोबारी सहित तमाम वर्गों के लोग शामिल थे। सांसद सुमित्रा महाजन, विधायक मालिनी गौड़ और अन्य नेता भी श्रोताओं में बैठे थे। लंबे इंतजार के बाद पुष्पेंद्रजी का आगमन हुआ। औपचारिक और पढ़े

नए वैरिएंट आते रहेंगे, वैक्सीन ही है बचाव का उपाय- डॉ. पांडे

Last Updated:  Wednesday, December 1, 2021  4:13 pm

इंदौर : कोरोना वायरस लगभग हर तीन माह में खुद को जिंदा रखने के लिए अपना रूप बदलता रहता है। दक्षिण अफ्रीका में पाया गया ओमीक्रोन नामक वैरिएंट कोरोना का ऐसा ही प्रतिरूप है। भारत में यह वैरिएंट फिलहाल नहीं आया है पर इससे डरने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन ही इससे बचाव का उपाय है। जिन्होंने अभी तक वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाया है, वे जल्द लगवा लें। ये कहना है एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के और पढ़े

मन की सच्चाई हो तो बड़ी बहन भी भाई की भूमिका निभा सकती है

Last Updated:  Sunday, November 7, 2021  1:27 pm

सीता और गीता सगी बहनें थी। परिवार में लड़के की चाहत बहुत होती है। जब सीता का जन्म हुआ तब कुछ संकेत देखकर दादी ने कहा की अगली संतान अवश्य ही पुत्र होगी, पर नियति के खेल निराले होते है। पुनः कन्या संतति का जन्म हुआ जिसका नाम गीता था। सीता शुरू से ही जिम्मेदार और प्रतिभावन थी और वह यही गुण अपनी छोटी बहन में लाना चाहती थी। वह हमेशा उसे छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं में भाग दिलाती। उसका साहस बढ़ाती, और पढ़े

अंतिम तीन दिन में बीजेपी ने ढहा दिया कांग्रेस का गढ़

Last Updated:  Wednesday, November 3, 2021  4:05 pm

*जोबट उपचुनाव परिणाम^ कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल ने अपने नेताओं पर लगाया भीतरघात का आरोप  इंदौर, प्रदीप जोशी। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली जोबट सीट पर अंतत: भाजपा ने अपना परचम फहरा ही दिया। अलीराजपुर जिले की इस सीट पर मुकाबला शुरू से कांटा जोड़ था और अंतिम दिनों में सीधे सीधे कांग्रेस के पक्ष में जाता भी नजर आ रहा था। प्रचार खत्म होने से ठीक दो दिन पूर्व भाजपा ने जो दांव चले उससे सियासी बाजी ही और पढ़े

007 लाइसेंस टू लव…

Last Updated:  Monday, November 1, 2021  8:16 pm

♦️ नरेंद्र भाले ♦️ जब हमें फिल्मों की समझ आई तो एक ही नाम हथोड़े के मानिंद जेहन पर दस्तक दे रहा था माय नेम इज बॉन्ड ….जेम्स बॉन्ड……. लाइसेंस टू लव एंड लाइसेंस टू किल। एक तो फिल्म ऊपर से अंग्रेजी, उस जमाने में लगभग नामुमकिन। इंदौर में एक ही सिनेमाघर था स्टारलिट जिसमें लगने वाली अंग्रेजी फिल्में बरबस आकर्षित करती थी। मूंगफली के उस दौर में टिकट बेहद महंगा था। लेकिन उस दौर में उस थिएटर में फिल्म और पढ़े

अजब प्रेम की गजब कहानी..

Last Updated:  Sunday, October 31, 2021  5:30 pm

कीर्ति राणा इंदौर। ये कहानी पूरी तरह फिल्मी है।मुंबई के चित्रकार-धार्मिक विचारों वाले पुजारी ने संन्यास लेने का फैसला कर लिया था। अभा अखाड़ा परिषद के सचिव महंत हरि गिरी इसी अखाड़े में संन्यास दीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे।मयूर के माता-पिता को पता चला तो उसे भावनात्मक दबाव बना कर संन्यास लेने से रोक दिया।और जब मयूर आप्टे ने पूर्व पति से परेशान इंदौर निवासी एक महिला की पीड़ा से द्रवित होकर उसके साथ शादी करने का निर्णय और पढ़े

जोबट उपचुनाव : रावत परिवार को वर्चस्व और कांग्रेस को सीट बचाने की चुनौती

Last Updated:  Saturday, October 30, 2021  12:04 am

दोनों दलों के प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा रही है मतदाताओं की खामौशी इंदौर, प्रदीप जोशी। अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा में मुकाबला एकदम टक्कर का है। दिवंगत कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर कांग्रेस भाजपा के बीच होने वाले मुकाबले में ऊंट किस करवट बैठेगा कुछ कहा नहीं जा सकता। इस सीट पर कांग्रेस के सामने सीट बचाने की चुनौती है, वहीं भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत के सामने अपने परिवार का वर्चस्व बचाने चुनौती और पढ़े

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में दोनों प्रमुख दलों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर

Last Updated:  Friday, October 29, 2021  3:01 pm

खंडवा उपचुनाव – आदिवासी, राजपूत और पिछड़ा वर्ग के वोटों को साधने की कोशिश इंदौर, प्रदीप जोशी। प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उप चुनाव के लिए शनिवार 30 अक्टूबर को मतदान होना है। इन उप चुनावों का सरकार की सेहत पर भले प्रभाव ना हो मगर प्रतिष्ठा दोनों ही दलों की जुड़ी हुई है। यह चुनाव चावल की हांडी के दाने हैं, जिसके जरिए आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मिजाज का और पढ़े

अलीराजपुर आएं तो नट्टी के ढाबे पर जरूर जाएं

Last Updated:  Tuesday, October 19, 2021  9:13 pm

कभी भूल नहीं पाएंगे अंचल के पारम्परिक भोजन का स्वाद इंदौर, प्रदीप जोशी। मालवा के आदिवासी अंचलों में बिखरी प्राकृतिक छटा भी बेमिसाल है। यह अलग बात है कि टूरिज्म के नक्शे पर अंचलों की सुंदरता उतने अच्छे से उकेरी नहीं गई जिसके ये हकदार हैं। आदिवासी संस्कृति में रचे बसे प्रकृति के रंग मन में भीतर तक उतर जाते हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे, लोक संस्कृति और उसके साथ लजीज स्थानीय व्यंजन। बस और क्या चाहिए खुशनुमा जिंदगी के और पढ़े