Category Archives: मेरे विचार

माथुर तिराहा को बना दिया गिटार तिराहा, परिचय भी अंकित नहीं किया प्रतिमा पर

Last Updated:  Thursday, October 1, 2020  1:00 pm

पहले नाम भुलाया, अब प्रतिमा पर राजेंद्र माथुर का परिचय तक नहीं। नाम भी हो गया गिटार तिराहा। 🔹 कीर्ति राणा 🔹 इंदौर : शहर की पत्रकार बिरादरी को तो स्व राजेंद्र माथुर का नाम सदैव याद रहेगा लेकिन हाल ही में जवान हुई पीढ़ी को गिटार के पीछे दबी छुपी प्रतिमा से कोई मतलब नहीं है।उसे तो पलासिया थाने वाला यह तिराहा गिटार तिराहे के नाम से ही याद है।इस तिराहे का तत्कालीन महापौर स्व मधुकर वर्मा के वक्त और पढ़े

रक्षा लेखा विभाग दिवस पर डॉ. रीना की काव्य रचना

Last Updated:  Wednesday, September 30, 2020  9:26 pm

“रक्षा लेखा विभाग दिवस” “विभिन्न विभागों की श्रृंखला में कार्यरत एक पुरातन और सम्माननीय विभाग। 1750 में स्थापित संस्था, आज बना रक्षा सेवाओं का महत्वपूर्ण भाग॥ रक्षा लेखा विभाग लेखा परीक्षा और लेखांकन का करता कार्य। उनके लिए करता कार्य जिनकी सरहद पर भूमिका है अनिवार्य॥ कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शूरवीरों का रखते लेखा-जोखा। कोशिश करते निधियों में वीरों को न मिले कोई धोखा॥ 1 अक्टूबर को खुशियों और उत्साह से विभाग की वर्षगाँठ मनाते। इस विभाग में कार्य करके खुद और पढ़े

जैसी भी हो, बहुत सुंदर हो तुम…

Last Updated:  Wednesday,   9:17 pm

सुंदर हो तुम यूंही कह दो ना आज,कि सुंदर हो तुम।उलझी हुई सी भागती दौड़ती भी,पसंद हो मुझे।हर वक़्त सजी संवरीगुड़िया सी मत बनो।खोल दो जुल्फों को अपनी,या बांध लो जुड़ा कस करफिर भी पसंद हो तुम।यूंही कह दो ना आज,कि जैसी भी हो,जो भी हो,बहुत सुंदर हो तुम। मुझे तुम्हारी दबी सी मुस्कान नहीं,वो ठहाका मारकर,बेशर्म हंसी ही है पसंद।मत ओढ़ो खुद कोइतनी परतों और लिबासों मेंकह दो ना बस आज ये,कि उन्मुक्त हो जाओ इन सभी सेलहरा लो और पढ़े

पंजाब के किंग्स पर भारी पड़े राजस्थान के रॉयल्स

Last Updated:  Wednesday,   8:50 pm

♦️ नरेंद्र भाले ♦️ इसे कहते हैं नहले पर दहला। बल्लेबाजी का अभूतपूर्व आतिशबाजी नजारा। आंखें दंग रह गई और मन रन सैलाब में डूब गया। एफर्टलेस मंजर। पंजाब के लिए निरंतरता का उत्कृष्ट नमूना केएल राहुल तथा मयंक अग्रवाल के माध्यम से देखने को मिला। मानो कुशल चितेरे क्रिकेट के कैनवास पर रनों के मनमोहक रंग भर रहे हो। जहां राहुल का आधा शतक 35 गेंदों में आया वही मयंक ने मात्र 26 गेंदों का इस्तेमाल किया। विशेष रुप और पढ़े

जेहन में नहीं दानें, धोनी चलें भुनाने

Last Updated:  Wednesday,   3:11 pm

🔹 नरेंद्र भाले 🔹 पैलवान यह कोई स्नीकर्स का ऐड नहीं है। एक ऐसी सच्चाई है जिसे आप विज्ञापन के अंदाज में ही ले रहे हैं, वाकई ऐसा ही प्रतीत होता है। यहां तो आप के नेतृत्व में ही गुलगपाड़ा चल रहा है। आगाज मे ही चहर की गेंद पर आपने पृथ्वी का कैच पकड़ा लेकिन आप और चहर ने अपील ही नहीं की। यहां यह बताना जरूरी है कि बहाना भी बनाया नहीं जा सकता की मैदान के शोर और पढ़े

राहुल ने विराट को बौना साबित किया

Last Updated:  Friday, September 25, 2020  9:30 pm

♦️नरेंद्र भाले ♦️ आप का तो पता नहीं लेकिन मैं निश्चित ही गांव गया हूं। वहां मैंने देखा बैलगाड़ी के नीचे चलने वाले मेला सोनू , मेला बाबू को। वह गरियाते हुए इतने शान से चलता है मानो बैलगाड़ी उसी के कारण चल रही है। बड़ा मजेदार दृश्य होता है। बस यही हाल रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट का है। अपनी अकड़ में यह महामानव दूसरे खिलाड़ियों को रेंगने वाला समझता है। पिछले मैच में वॉर्नर सस्ते में निपट गए और पढ़े

बाजीगर का रईस निकला जीरो..

Last Updated:  Friday,   5:36 pm

🎾 नरेंद्र भाले 🎾रुस्तमे हिन्द दारा सिंह की तर्ज पर खेलती है मुंबई। पहले धुलती है और बाद में धोती है। आखिर सातवें मैच में जाकर यूएई में उसे जीत नसीब हुई। T 20 में 49 रन की जीत वास्तव में बहुत बड़ी मानी जाती है। डिकॉक आगाज़ में ही खेत रहे। सूर्यकुमार यादव तथा रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर संकेत दे दिए की केकेआर के लिए टारगेट 200 पार पहुंचा दिया जाए। मुटियाते रोहित ने उम्दा और पढ़े

सैमसन की आंधी में धोनी का फ्लॉप शो..

Last Updated:  Wednesday, September 23, 2020  1:50 pm

🎾 नरेंद्र भाले 🎾 वाकई बल्ला भी बोलता है। कल जो भी कुछ हुआ वह परीकथा से कम नहीं था। गेंदबाज गेंद फेंक रहे थे, बल्लेबाज फोड़ रहे थे और क्षेत्ररक्षक केवल बाल बॉय का काम कर रहे थे। शुद्ध रूप से छक्के लग नहीं बल्कि बरस रहे थे। विकेट के रैंप वॉक पर मानो आसमान में छेद करने के लिए बल्लेबाज हथगोला फेंक रहे थे लेकिन गुरुत्वाकर्षण नियम के तहत गेंद वापस जमीन पर आकर फिर से टेक ऑफ और पढ़े

रबाडा ने किया किंग्स इलेवन पंजाब का कबाड़ा

Last Updated:  Wednesday,   1:42 pm

🎾 नरेंद्र भाले 🎾 मोहम्मद शमी की लाजवाब शुरुआत। गेंद न केवल उछाल ले रही थी बल्कि हरकत भी कर रही थी। भाई ने आगाज़ में ही तीन चटका दिए। अय्यर तथा पंत ने अच्छी साझेदारी कर तीन बल्लेबाजों के नुकसान को रफू कर दिया। पंजाब के गेंदबाजों ने उम्दा वापसी की और लगा कि दिल्ली सस्ते में निपट जाएगी लेकिन हरफनमौला स्टोइनिश ने आसमानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को लड़ाकू चेहरा प्रदान कर दिया। 20 वा ओवर वरदान और पढ़े

सैम करेन लूट ले गए झामा…!

Last Updated:  Wednesday,   1:36 pm

🥎 नरेंद्र भाले 🥎 इस मौके पर झामा शब्द इसलिए मुझे याद आया क्योंकि डांस शो में तमाम तामझाम के साथ किया गया नृत्य वह भी एक बंदे के संयुक्त प्रयासों के दम पर मजमा लूट ले उसे झामा कहते हैं। तमाशा से मुझे याद आया चंद्रशेखर शर्मा उर्फ चंदू काका का तमाशा। मेरे अभिन्न मित्र चंदू काका का फेसबुक पर आलेख पढ़ा। मन प्रसन्न हो गया। शब्दों की बाजीगरी कोई इस बंदे से सीखे । मानो शब्द इसकी कलम और पढ़े