विकास के साथ विरासत बचाने की भी जरूरत
अभ्यास मंडल के 68वें स्थापना दिवस पर अंतर-महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेबाकी से रखे विचार। इंदौर : महानगरों का विकास केवल चौड़ी सड़कों, ऊंची इमारतों और आधुनिक सुविधाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विकास के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इसी विचार को केंद्र में रखते हुए अभ्यास मंडल के 68वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर समाज कार्य महाविद्यालय में अंतर-महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और पढ़े








