चांद की सतह पर मिली लैंडर विक्रम की लोकेशन, इसरो कर रहा संपर्क का प्रयास

  
Last Updated:  September 8, 2019 " 02:28 pm"

बंगलुरु : चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम की सटीक लोकेशन का पता चल गया है। ऑर्बिटर के जरिये मिली थर्मल इमेज से चांद की सतह पर लैंडर विक्रम की लोकेशन पता चल सकी। इसरो के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि लैंडर विक्रम से फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है हालांकि वैज्ञानिकों का दल लगातार लैंडर के साथ संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर लैंडर से संपर्क टूट जाने की वजह क्या रही?
आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात चांद की सतह पर लैंडिंग के अंतिम क्षणों में लैंडर विक्रम के साथ इसरो का संपर्क टूट गया था। उससमय चांद की दूरी महज दो किलोमीटर रह गई थी। इससे इसरो वैज्ञानिकों के साथ सवा सौ करोड़ भारतीयों को थोड़ी सी मायूसी जरूर हुई थी पर ये उम्मीद भी थी कि लैंडर विक्रम की लोकेशन जल्द मिल जाएगी और दुबारा उससे संपर्क स्थापित हो सकेगा। रविवार को ही वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिनों में ऑर्बिटर के जरिये लैंडर विक्रम का पता चलने की बात कही थी। इसके कुछ समय बाद ही लैंडर की लोकेशन ट्रेस हो गई। अगर लैंडर से दुबारा संपर्क स्थापित हो गया तो यह इसरो के साथ भारत की भी बड़ी उपलब्धि होगी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *