एकता कपूर की बढ़ी मुश्किलें, इंदौर में भी दर्ज हुई एफआईआर

  
Last Updated:  June 6, 2020 " 03:20 pm"

इंदौर : फ़िल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 को लेकर गंभीर विवादों में फंस गई है। उनपर आरोप लग रहे हैं कि वेब सीरीज में उन्होंने इंडियन आर्मी को अपमानित किया है। उन्होंने आर्मी परिवारों की महिलाओं के चरित्र पर कीचड़ उछालने की हिमाकत की है। देश की रक्षा में अपने प्राणों का सहर्ष बलिदान देनेवालों को लांछित करने की एकता कपूर की हरकत से सेना के साथ देश भर में गुस्से की लहर दौड़ गई है। कई लोगों ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

एकता कपूर पर कार्रवाई की मांग।

वर्तमान और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए एकता कपूर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने विवादित वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 का प्रसारण तुरन्त रोकने की भी मांग सरकार से की है।

इंदौर में एकता कपूर के खिलाफ एफआईआर।

सामाजिक कार्यकर्ता नीरज याग्निक ने अपने वकील वाल्मीकि सकरगाए के जरिए वेब सीरीज ट्रिपल एक्स 2 की प्रोड्यूसर एकता कपूर के ख़िलाफ़ अन्नपूर्णा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता नीरज याग्निक का कहना है कि एकता कपूर अपनी वेब सीरीज के जरिए अश्लीलता फैलाने के साथ सेना का मखौल उड़ा रही है। इसीलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी दर्ज कराई शिकायत।

इंदौर के साथ देश के अन्य भागों में भी एकता कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। हरियाणा के गुरुग्राम में पूर्व सैन्य अधिकारियों ने सेना के अपमान और सैन्य परिवार की महिलाओं के चरित्र पर कीचड़ उछालने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने ट्रिपल एक्स 2 वेब सीरीज को बैन करने और एकता कपूर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जिसतरह सेना और आम लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है, उसे देखते हुए एकता कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *