दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया को भी उतारा चुनाव मैदान में।
अक्षय कांति बम को इंदौर से बनाया प्रत्याशी।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इसके पहले कांग्रेस ने कुल 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। दूसरी सूची के 12 नाम मिलाकर कांग्रेस ने अब तक कुल 22 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। अभी भी 7 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम आना शेष है। इंदौर से अक्षय कांति बम को प्रत्याशी बनाया गया है। राजगढ़ से दिग्विजय सिंह और रतलाम- झाबुआ सीट से कांतिलाल भूरिया को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा गया है।
ये हैं कांग्रेस के उम्मीदवार :-.
गुड्डु राजा बुंदेला- सागर
नीलम मिश्रा- रीवा
फुंदेलाल सिंह मार्को- शहडोल
दिनेश यादव- जबलपुर
सम्राट सारश्वत- बालाघाट
संजय शर्मा- होशंगाबाद
अरुण श्रीवास्तव- भोपाल
दिग्विजय सिंह- राजगढ़
महेश परमार- उज्जैन
दिलीप सिंह गुर्जर- मंदसौर
कांतिलाल भूरिया- रतलाम
अक्षय बम- इंदौर