क्षेत्र की जनता बीजेपी को देगी इसका करारा जवाब।
कमलनाथ ने X पर पोस्ट कर बोला बीजेपी पर हमला।
छिंदवाड़ा : कमलनाथ के करीबी नेताओं को लगातार अपने पाले में करने में जुटी बीजेपी पर कमलनाथ ने पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने X (ट्वीटर) पर लिखी पोस्ट में कहा, “वे 45 वर्ष से छिंदवाड़ा को देश का सबसे विकसित इलाका बनाने की तपस्या कर रहा हूं। छिंदवाड़ा मेरे लिए कर्मभूमि और तपोभूमि है। भाजपा वाले इस पवित्र भूमि को रणभूमि बनाना चाहते हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी धनबल, बाहुबल और सत्ता बल का दुरुपयोग करने में लगी है। नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है।
छिंदवाड़ा की जनता भाजपा की इस कारस्तानी को बड़े गौर से देख रही है और उसने ठान लिया है कि जो लोग छिंदवाड़ा के ऊपर आक्रमण कर रहे हैं, उनको करारा जवाब देगी। हर चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी झूठ, फरेब और सौदेबाजी का खेल खेलती है लेकिन जब चुनाव परिणाम आता है तो पता चलता है कि छिंदवाड़ा की जनता ने भाजपा को उसके अपराध का उचित दंड दिया है। छिंदवाड़ा अपने सम्मान से कोई गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा और अपनी विकास यात्रा पर अविरल आगे बढ़ता रहेगा।”
बता दें कि तमाम प्रयासों के बावजूद बीजेपी छिंदवाड़ा में कमलनाथ के वर्चस्व को चुनौती नहीं दे पाई है। इस बार वह कमलनाथ के करीबी नेताओं को तोड़कर उनके तगड़े नेटवर्क को ध्वस्त करना चाहती है ताकि यह लोकसभा सीट भी उसके कब्जे में आ सके।
Related Posts
June 9, 2024 एमबीए के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में एक ही इंस्टीट्यूट का कंप्यूटर ऑपरेटर और दो छात्र गिरफ्तार
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर के दो प्रश्नपत्र […]
December 26, 2020 नर्मदा के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार बदलने के काम को नाव की मदद से दिया अंजाम
इंदौर : मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों ने एक चुनौतीपूर्ण कार्य […]
August 18, 2022 डकैती की योजना बनाते तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, दो फरार
इंदौर : डकैती की योजना बनाते हुए 3 बदमाश पुलिस थाना लसूड़िया की गिरफ्त में आए हैं। […]
May 13, 2023 मालवा उत्सव में तेलंगाना के बोनालु नृत्य की रही धूम
कला कार्यशाला में लिप्पन आर्ट सिखाया गया।
इंदौर : मालवा उत्सव में कला, संस्कृति के […]
January 3, 2023 ठंड के तेवर देखते हुए इंदौर में भी बदला जाए स्कूलों का समय
विधायक संजय शुक्ला ने कलेक्टर से की मांग।
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने ठंड […]
July 20, 2025 अभ्यास मंडल के संवाद कार्यक्रम में इंदौर के विकास पर किया गया चिंतन
सांसद शंकर लालवानी ने प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से साझा किया शहर के विकास का […]
February 22, 2022 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शीघ्र भरें जाएं रिक्त पद, पूरी क्षमता से चले अस्पताल- संभागायुक्त
इंदौर : सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की चिकित्सकीय तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त […]