नवनियुक्त बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ।
मां अहिल्या की प्रतिमा पर किया दूध व जल से अभिषेक।
इंदौर : विधायक गोलु शुक्ल के जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के उपलक्ष्य में माँ अहिल्या प्रतिमा स्थल पर स्वछता अभियान चलाया गया। विधायक गोलू शुक्ला के मीडिया प्रभारी विनोद खंडेलवाल ने बताया कि विधायक शुक्ला ने अपने जन्मदिवस पर होर्डिंग बैनर न लगाने का आह्वान किया था। इस पर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य करने का निश्चय किया है। इसके तहत स्वछता अभियान,स्वास्थ शिविर,रक्तदान शिविर,निराश्रित अनाथ बच्चों को को आवश्यक सामग्री का वितरण, गरीबों में भोजन वितरण और 21 कन्याओं के विवाह हेतु सामग्री भेंट की जाएगी।
शुक्रवार को विधायक गोलू शुक्ला व भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने माँ अहिल्या प्रतिमा स्थल की साफ सफाई कर प्रतिमा पर दूध व जल से अभिषेक किया और चुनरी व माल्यार्पण कर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद खण्डेलवाल,आवेश राठौर,प्रशांत बिजलानी,दीपक वर्मा,विशाल यादव,राहुल अवस्थी,प्रतीक साहू,विवेक सोनी,नमन कुशवाह, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
May 9, 2020 पैदल न चलें मजदूर, मप्र सरकार कर रही है घर वापसी के इंतजाम- सीएम शिवराज इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों […]
January 24, 2024 ड्राय डे पर लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त
कार में रखकर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी अवैध विदेशी शराब।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर […]
August 31, 2020 मप्र में रविवार का लॉकडाउन किया गया खत्म- नरोत्तम भोपाल: केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई अनलॉक 4 की गाइडलाइन के अनुरूप कदम उठाते हुए मप्र […]
April 8, 2021 9 अप्रैल से आगामी आदेश तक बन्द रहेंगे आंगनवाड़ी केंद्र
इंदौर : कोविड-19 से संक्रमण की रोकथाम हेतु इन्दौर जिले की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान […]
January 12, 2022 सांसद लालवानी की मदद से इंदौर लौट सका पेरिस में फंसा छात्र, पासपोर्ट हो गया था चोरी
इंदौर : शहर के एक युवक युवराज तिवारी का पासपोर्ट अमेरिका से लौटते हुए चोरी हो गया, […]
December 6, 2019 प्रकाश सोनकर स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा 8 दिसंबर से इंदौर : 25 वी प्रकाश सोनकर स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा 8 से 22 दिसंबर तक नेहरू […]
March 25, 2021 बढ़ते संकमण को देखते हुए नए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
इंदौर : कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सात शहरों के […]