कमरे से लैपटाप, आइपैड और मोबाइल चुरा ले गया चोर।
इंदौर : दरवाजा खुला छोड़कर दौड़ लगाने जाना छात्रों के लिए महंगा साबित हुआ।फ्लैट में घुसा बदमाश कमरे से लैपटाप, आइपैड और मोबाइल चुरा कर ले गया। घटना के वक्त दो छात्र कमरे में सो रहे थे। पुलिस को एक बदमाश का सीसीटीवी फुटेज मिला है।
ये घटना लालाराम नगर स्थित पद्मावती कॉलोनी के अंकुर अपार्टमेंट और कांता अपार्टमेंट में घटित हुई। पुलिस ने फरियादी अक्षत अग्रवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
अक्षत के मुताबिक वह सोमवार सुबह पौने सात बजे दौड़ने चला गया था।फ्लैट का दरवाजा बाहर से अटका दिया था। दोस्त सुधीर और सुभाष सो रहे थे। मौका देख चोर कमरे में घुसा और लैपटाप, आइपैड चुरा ले गया। कांता अपार्टमेंट में रहने वाले अनिल बैरागी, देवेंद्र यादव, रवि जाट, कुनाल गोस्वामी के मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये भी चोरी हुए हैं। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
Related Posts
December 3, 2021 वन विभाग का पिंजरा तोड़ गायब हुआ तेंदुआ, बुरहानपुर से रेस्क्यू कर लाया गया था चिड़ियाघर..!
इंदौर : नवलखा स्थित प्राणी संग्रहालय से पिंजरा तोड़ कर रहस्यमय तरीके से गायब तेंदुए का […]
October 31, 2019 विद्याधाम में गौवंश को परोसे गए 56 भोग इंदौर : एयरपोर्ट रोड पर विद्याधाम परिसर स्थित गौशाला में गौवंश के लिए 56 भोग महोत्सव का […]
July 30, 2021 केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अपेक्षित वर्ग तक पहुंचाएं- विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी मंडलों की कार्यसमिति की बैठकें लगातार आयोजित हो रही हैं। सभी 28 मंडलों […]
December 5, 2020 इंदौर सहित स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को किया गया सम्मानित
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मिंटो हॉल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम […]
January 13, 2019 इंदौर को मिले महानगर का दर्जा, मंत्री वर्मा को सौंपी रिपोर्ट इंदौर: मप्र की सांस्कृतिक नगरी होने के साथ इंदौर प्रमुख औद्योगिक, वाणिज्यिक और व्यापारिक […]
December 30, 2020 अरविंद तिवारी की कलम से…’राजवाड़ा 2 रेसीडेंसी’
अरविंद तिवारी
बात यहां से शुरू करते हैं…
• वास्तव में शिवराजसिंह चौहान की कोई […]
August 25, 2019 जातिगत आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की महारैली 15 सितम्बर को इंदौर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना आगामी 15 सितंबर को महारैली और जनसभा का आयोजन […]