इंदौर : कोरोना की चेन तोड़ने के लिए किए जा रहे टीकाकरण के तहत अब इंदौर की सेन्ट्रल जेल में कैदियों को वैक्सीन लगना शुरू हो गई है। ये प्रदेश की पहली जेल है, जहां कैदियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाईं जा रही है। जेल में नए केदियो के आने से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है.। इस बात को लेकर जेल अधीक्षक ने इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह से कैदियों के टीकाकरण का अनुरोध किया था। इसपर कलेक्टर ने अनुमति दे दी। इसके बाद जेल में कैदियों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में 45 वर्ष से ऊपर और गंभीर बीमारी से पीड़ित कैदियों को वैक्सीन लगाईं जा रही है। इनमें विचाराधीन कैदी के साथ सजायाफ्ता कैदी भी शामिल हैं। शनिवार को करीब 300 कैदियों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।इसके बाद अन्य कैदियों का भी टीकाकरण होगा।
Related Posts
October 17, 2020 छलिया बाबू ने फिर जारी किया छल पत्र, पूर्व के वचन उर्फ छल पत्र पर श्वेत पत्र जारी करें कांग्रेस- मालू
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और विधान सभा उप चुनावों के मीडिया प्रभारी गोविन्द […]
February 14, 2023 संदीप राशिनकर अ. भा. पुष्पांजलि कला सम्मान से सम्मानित
इंदौर : अपने रेखांकनों से राष्ट्रीय कला फलक पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके शहर के […]
April 23, 2021 अपने बारे में उड़ी अफवाह पर ताई ने जताई नाराजगी, शशि थरूर ने अपने ट्वीट पर जताया खेद
इंदौर : गुरुवार की देर रात लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से जुड़ी फर्जी खबर ने […]
May 17, 2023 देश में लोकतंत्र बचेगा तो अवाम की वजह से – मनीष तिवारी
लोकतांत्रिक संस्थाओं में खत्म हो रहा लोकतंत्र।
दलबदल कानून पर खड़े किए […]
January 26, 2022 राजमाता विजयाराजे की पुण्यतिथि पर बीजेपी नेता- कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 21वीं पुण्यतिथि […]
February 21, 2021 कोरोना के सौ सैम्पल जीनोम परीक्षण के लिए दिल्ली भेजने के संभागायुक्त ने दिए निर्देश।
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा है कि कोरोना का ख़तरा अभी समाप्त नहीं […]
June 29, 2022 उदयपुर हत्याकांड को लेकर भड़का आक्रोश, इंदौर में हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर प्रदर्शन
इंदौर : पिछले दिनों एक टीवी डिबेट के दौरान विवादित टिप्पणी करने वाली बीजेपी प्रवक्ता के […]