इंदौर: अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। सभी 21 पदाधिकारियों का चयन आम सहमति से हुआ। गोविंद सिंघल अध्यक्ष, पवन सिंघल महामंत्री, मनोज बंसल और दीप्ति अग्रवाल उपाध्यक्ष, राजेन्द्र गोयल संयोजक, नवीन बागड़ी कोषाध्यक्ष, राजेश अग्रवाल सहमंत्री और सुरेश अग्रवाल सहसंयोजक बनाए गए। महिला कार्यकारिणी के तीन पदों पर शीतल अग्रवाल, शीतल तोड़ीवाला और पिंकी अग्रवाल का चयन किया गया।
अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव 11 अगस्त को प्रस्तावित थे लेकिन सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से चुनाव की नौबत ही नहीं आयी।
Facebook Comments