इंदौर : मध्यप्रदेश में अनवरत हो रही बारिश से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर खलिहानों में कटी फसलें भी खराब हो गई हैं।मिली जानकारी के मुताबिक धान और सोयाबीन के साथ मूंग, उड़द, मसूर व सब्जियां अतिवृष्टि से प्रभावित हुई हैं। फसलों को हुए नुकसान से चिंतित किसान अब भरपाई के लिए सरकार की ओर देख रहे हैं।
नुकसानी का सर्वे करवाया जा रहा है।
इस बारे में जब इंदौर प्रवास पर आए प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के सर्वे के आदेश सभी जिला कलेक्टरों को दे दिए गए हैं। किसानों की सरकार पूरी मदद करेगी। जिन किसानों ने फसल का बीमा करवा रखा है, उन्हें जल्द ही मुआवजा मिल जाएगा। कृषि मंत्री पटेल ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपनी खराब हुई फसलों के फोटो और वीडियो बनाकर बीमा कंपनी और संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करें ताकि नुकसानी का शीघ्र सर्वे करवाकर उन्हें मुआवजा दिया जा सकेगा।
Related Posts
April 24, 2021 मरीजों के परिजनों को धूप से बचाने के लिए शामियाना लगवाएंगे विधायक शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला शहर के दो बड़े प्रमुख अस्पतालों के बाहर कोरोना से […]
May 8, 2020 थाना प्रभारी ने चौराहे पर मनाया साथी आरक्षक का जन्मदिन..! इंदौर : कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में पुलिसकर्मी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। दिन - रात […]
August 20, 2021 उज्जैन में लगे देशविरोधी नारे, 15 के खिलाफ प्रकरण दर्ज, 4 गिरफ्तार
उज्जैन : जब से अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान ने कब्जा किया है, भारत में भी […]
November 25, 2021 किशनगंज पुलिस की गिरफ्त में आए 4 शातिर नकबजन, नकदी सहित लाखों के जेवरात व कच्ची शराब बरामद
इंदौर : पुलिस थाना किशनगंज ने शातिर नकबजनों की दो गैंग के 4 सदस्यों को अलग-अलग कारों […]
July 21, 2020 अपनी सरकार और प्रशासन पर जमकर बरसे शेखावत, मनमाने नियम- शर्तें थोपने पर जताया कड़ा एतराज इंदौर : पार्टी में दरकिनार किए जाने से नाराज चल रहे बीजेपी नेता भंवर सिंह शेखावत मंगलवार […]
October 13, 2023 घनश्याम नारोलिया बीजेपी इंदौर ग्रामीण के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
इंदौर : राजेश सोनकर को सोनकच्छ से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही बीजेपी इंदौर ग्रामीण […]
June 13, 2021 महू क्षेत्र की नदियों को किया जाएगा पुनः जीवित
इंदौर : पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि महू विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों […]