इंदौर : मध्यप्रदेश में अनवरत हो रही बारिश से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर खलिहानों में कटी फसलें भी खराब हो गई हैं।मिली जानकारी के मुताबिक धान और सोयाबीन के साथ मूंग, उड़द, मसूर व सब्जियां अतिवृष्टि से प्रभावित हुई हैं। फसलों को हुए नुकसान से चिंतित किसान अब भरपाई के लिए सरकार की ओर देख रहे हैं।
नुकसानी का सर्वे करवाया जा रहा है।
इस बारे में जब इंदौर प्रवास पर आए प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के सर्वे के आदेश सभी जिला कलेक्टरों को दे दिए गए हैं। किसानों की सरकार पूरी मदद करेगी। जिन किसानों ने फसल का बीमा करवा रखा है, उन्हें जल्द ही मुआवजा मिल जाएगा। कृषि मंत्री पटेल ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपनी खराब हुई फसलों के फोटो और वीडियो बनाकर बीमा कंपनी और संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करें ताकि नुकसानी का शीघ्र सर्वे करवाकर उन्हें मुआवजा दिया जा सकेगा।
Related Posts
July 16, 2023 जी – 20 समिट को लेकर जागरूकता लाने हेतु निकाली गई बाइकर्स रैली
125 बाइकर्स ने की रैली में शिरकत।
इंदौर : इंदौर में 19 जुलाई से प्रारंभ होने वाली […]
August 5, 2020 राजेन्द्र नगर क्षेत्र में मनाया गया आनंदोत्सव, राम मंदिर को दियों से किया गया रोशन इंदौर : अयोध्या में श्री राम मन्दिर के भूमि पूजन के अवसर पर संस्था तरुण मंच , महाराष्ट्र […]
March 22, 2022 आल इंग्लैंड चैंपियन बनने से एक कदम दूर रह गए लक्ष्य सेन
भारत की बैडमिंटन में नई सनसनी 20 वर्षीय लक्ष्य सेन के प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड चैंपियन […]
March 19, 2022 ‘पांडेयजी छज्जे पर’ का विमोचन 20 मार्च को, ‘खामोशियों की गूंज’ पर भी होगी चर्चा
इन्दौर : संस्मय प्रकाशन द्वारा रविवार 20 मार्च को लालित्य ललित के व्यंग्य संग्रह […]
March 28, 2020 कलेक्टर इंदौर बनाए गए मनीष सिंह, जाटव भोपाल भेजे गए भोपाल : प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रशासनिक सर्जरी का सिलसिला शुरू हो गया […]
March 9, 2023 अवैध देशी पिस्टल लेकर घूम रहा बदमाश पकड़ाया
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही शातिर आरोपी, अवैध फायर आर्म्स के साथ क्राइम ब्रांच […]
July 5, 2020 सांवेर के हर खेत और घर तक पहुंचाएंगे नर्मदा का पानी- सिलावट इंदौर : उपचुनाव में सांवेर विधानसभा से दुबारा किस्मत आजमा रहे जल संसाधन मंत्री तुलसी […]