इंदौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डॉ. शकील अहमद ने शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। चुनाव विधानसभा के हैं पर उनका सारा हमला मोदी सरकार पर केंद्रित रहा। नोटबन्दी जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर वे मोदी सरकार पर जमकर बरसे। आंकड़ों के सहारे उन्होंने ये बताने का प्रयास किया कि नोटबन्दी एक तुगलकी फरमान था जिससे देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। जीएसटी को लेकर शकील अहमद ने कहा कि इससे कारोबार तो चौपट हुआ ही, करोड़ों लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। मोदी सरकार पर पूंजीपतियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगपतियों का लाखों करोड़ का कर्ज इस सरकार ने माफ कर दिया। राफेल सौदे में भारी भ्रष्टाचार के साथ अनिल अंबानी को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप भी शकील अहमद ने मोदी सरकार पर लगाया।इसके अलावा फसल बीमा योजना और पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
Related Posts
May 1, 2021 श्री दत्त माऊली भक्त मंडल रियायती दरों पर करवाएगा कोरोना पीड़ितों का सीटी स्कैन
इंदौर : कोरोना महामारीं के इस भीषण दौर में कई लोग व धार्मिक, सामाजिक और कारोबारी […]
August 1, 2025 इंदौर के नागरिकों को महापौर ने दी अत्याधुनिक डिजिटल बस स्टॉप्स की सौगात
इंदौर : महापौर एवं आईसीटीएसएल चेयरमैन पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को शहरवासियों को […]
December 11, 2018 मप्र में फंसा पेंच, किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं भोपाल: 5 राज्यों के चुनाव परिणाम लगभग आ गए हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के […]
March 2, 2023 प्रधानमंत्री के विजन को मुख्यमंत्री मिशन के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं – सांसद लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने मध्यप्रदेश के बजट को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि […]
December 22, 2022 जनजातीय नृत्य को समर्पित लोकोत्सव के लालबाग में बिखरेंगे रंग
लोकोउत्सव के लिए सजने लगा शिल्प बाजार।
शिल्प बाजार 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से […]
August 30, 2023 निराश्रित बुजुर्गो और दृष्टिहीन बच्चों में कैलाश विजयवर्गीय ने बांटी रक्षाबंधन की खुशियां
दृष्टिहीन बच्चों(बालिकाओं) व बुजुर्गों के साथ खेली अताक्षरी।
राखी बंधवाकर खिलाई […]
March 27, 2020 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने, 3 इंदौर व 1 उज्जैन से है संबंधित इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज की ओर से शुक्रवार देर रात जारी किए गए कोरोना हेल्थ बुलेटिन […]