इंदौर : शहर को अनलॉक किए जाने के बाद क्या परिवर्तन आए हैं..? इनमें कौन सी कमियां हैं और किन सुधारों की जरूरत शहर को है..? इन सभी मुद्दों को लेकर पूर्व महापौर एवं सांसद कृष्ण मुरारी मोघे ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भोपाल मे मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 1 जून से इंदौर शहर अनलॉक हो गया था। अब भीड़ बढ़ रही है , शहर में भीड़ एकत्र ना हो इसके लिए उपाय किए जाना जरूरी है जिस तरह से व्यापारिक गतिविधियां और बाजार खोले जा रहे हैं, उससे लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना संक्रमण से संबंधित सभी जानकारियां और बचाव के बारे में जागरूक होना चाहिए। उल्लंघन करने वालों पर कारगर तरीके से कार्रवाई भी की जाए। प्रशासन द्वारा नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपाय और कमियों के बारे भी श्री मोघे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अवगत कराया।
त्रिकुट चूर्ण का वितरण बस्तियों में कराए।
श्री मोघे ने सीएम शिवराज को सुझाव दिया कि शहर में कोरोना को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाए जाएं और त्रिकूट चूर्ण का वितरण प्रत्येक बस्तियों में कराया जाए। रेड जोन में केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन कराया जाए। वही 24 विधानसभा उपचुनावों में भाजपा अधिकतम सीटों पर जीत कैसे हासिल करें इस मुद्दे पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को आवश्यक सुझाव और जानकारियां दी।
Related Posts
November 8, 2022 एमजी रोड सड़क निर्माण की गुणवत्ता की आईआईटी से हो जांच
सड़क निर्माण में हुआ करोड़ों का भ्रष्टाचार।
12 इंच की सड़क को 11 इंच की बनवाने वाले […]
July 20, 2025 अभ्यास मंडल के संवाद कार्यक्रम में इंदौर के विकास पर किया गया चिंतन
सांसद शंकर लालवानी ने प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से साझा किया शहर के विकास का […]
April 27, 2024 कनकेश्वरी धाम में 28 अप्रैल से होगी सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रस्तुत करेंगे श्रीमद भागवत […]
July 27, 2025 मप्र के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
भोपाल : मौसम विभाग ने मप्र में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मिली जानकारी के […]
April 16, 2021 रेमडेसीवीर की शॉर्टेज दूर करने के लिए मोघे ने की केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा, दिए कई उपयोगी सुझाव
इंदौर : कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इस बीमारी में लगने वाले […]
March 21, 2019 बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, आडवाणी का पत्ता कटा नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी […]
May 18, 2024 जियो ने लॉन्च किया एक साल की वैधता का 3333 का प्लान
चुनिंदा जियो एयर फाइबर, जियो फाइबर और जियो मोबिलिटी प्रीपेड प्लान्स के साथ फैनकोड का […]