इंदौर : नगर निगम के लगभग 1354 सफाई मित्र एवं 400 से अधिक अन्य विभागों के कर्मचारी ऐसे हैं जिनके पास एटीएम कार्ड नहीं है। यह कर्मचारी लॉक डाउन लगने के कारण बैंक से वेतन नहीं निकाल पा रहे हैं। जिससे इन सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों को आर्थिक संकट एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल की जानकारी में यह बात लाई गई तो उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।
चलित कियोस्क के जरिये की वेतन भुगतान की व्यवस्था।
बैंक अधिकारियों से चर्चा के बाद निगम आयुक्त श्रीमती पाल ने 19 जोनल कार्यालयों पर चलित कियोस्क के माध्यम से वेतन के नकद आहरण की व्यवस्था की।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने और हाथों को सेनिटाइज करने का पूरा ध्यान रखा गया।
इस व्यवस्था से ऐसे सफाई मित्र व अन्य कर्मचारी जिनके पास एटीएम कार्ड नहीं होने से वह विगत 2 माह से वेतन नहीं निकाल पा रहे थे उन्हें सहूलियत मिल गई है।
निगम आयुक्त सुश्री पाल द्वारा सफाई मित्र एवं कर्मचारियों की आर्थिक परेशानी व कठिनाई को ध्यान में रखते हुए नकद भुगतान की व्यवस्था करने पर कर्मचारी संगठन तथा सफाई कर्मचारी यूनियनों ने आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया है।
Related Posts
August 14, 2022 सैलाब बनकर निकला कारम बांध का पानी, कई गांव और खेत डूब में आने का खतरा..!
इंदौर : जैसी की आशंका जताई जा रही थी, गुजरी भारूडपुरा स्थित कारम बांध में मिट्टी का […]
July 23, 2020 निगमकर्मियों की दबंगई के शिकार मासूम भाइयों की ओर इंदौर प्रेस क्लब ने बढाया मदद का हाथ.. इंदौर : पीपल्याहाना चौराहे के समीप ठेले पर अंडे बेचकर गुजारा करने वाले दो मासूमों के साथ […]
November 12, 2020 भक्तों के लिए खुले सीकर स्थित खाटू श्याम धाम के पट, दर्शन के लिए करवाना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
इंदौर : राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम के विश्व प्रसिद्ध मंदिर के दरवाजे आम भक्तों […]
November 10, 2020 कम्प्यूटर बाबा का सुपर कॉरिडोर स्थित अवैध कब्जा भी हटाया, हजारों स्क्वेयर फ़ीट जमीन कराई मुक्त
इंदौर : कंप्यूटर बाबा द्वारा जमीनों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई […]
March 5, 2023 अवैध भांग और देशी पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नार्को हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना पर, क्राइम ब्रांच इंदौर ने 02 आरोपियों को […]
January 6, 2023 प्रवासी मेहमानों को दी जाएगी वेलकम किट, शहर के प्रमुख स्थानों का करवाएंगे भ्रमण
प्रवासी भारतीय सम्मेलन।
आकर्षक रोशनी, रंग रोगन और दीवारों पर सुंदर तस्वीरों ने शहर […]
June 5, 2021 सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा इंदौर, सवा दो फ़ीसदी से भी कम हुई संक्रमण दर
इंदौर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब लगभग खत्म होने के आसार नजर आने लगे हैं। अनलॉक शहर […]