गाड़ी टकराने की बात पर हुआ था विवाद।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना।
हीरानगर थाना क्षेत्र में घटित हुई ये वारदात।
इंदौर : रविवार शाम सरेराह एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि गाड़ी टकराने की बात को लेकर हुए विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बताया जाता है कि हत्या की यह वारदात हीरानगर थाना क्षेत्र की जनकपुरी कॉलोनी में घटित हुई। मृतक व हत्यारों के नाम भी सामने आ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रितेश जाधव एवम आरोपी प्रथम और विक्की का गाड़ी टकराने की बात पर आपस में विवाद हो गया था, इसपर आरोपी प्रथम और विक्की ने रितेश पर चाकुओं से हमला बोल दिया और भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल रितेश को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मृतक व आरोपी दोनों सूचीबद्ध बदमाश।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक व आरोपी हीरानगर थाना क्षेत्र के कुख्यात और सूचीबद्ध बदमाश हैं।मृतक रितेश पिता राजू जाधव निवासी श्याम नगर पर चोरी, डकैती, नकबजनी, लूट जैसे कई मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी प्रथम पिता प्रकाश उज्जैनी और विक्की पिता शंकर चौहान पर भी कई संगीन अपराध दर्ज हैं।
Related Posts
January 26, 2023 आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, भिजवाया जेल
न्यायालय ने आरोपियों को भिजवाया जेल।
भड़काऊ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करने वाले लोगों के […]
March 12, 2024 शासकीय स्कूलों की अनुपयोगी जमीनों को पुनर्घनत्वीकरण योजना में किया जाएगा शामिल
पुनर्घनत्वीकरण से प्राप्त राशि से इंदौर के शासकीय स्कूलों के बनेंगे नए भवन तथा होगा […]
September 13, 2021 5 सौ से अधिक फर्जी मार्कशीट, सर्टिफिकेट बनाने वाला आरोपी धराया
इंदौर : फर्जी मार्कशीट व सर्टिफिकेट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी कर रुपए कमाने वाला गिरोह का […]
October 6, 2020 कोरोना संक्रमण में आई कमीं पर मौतों का आंकड़ा 6 सौ के पार..
इंदौर : अरसे बाद इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई। अब तक साढ़े चार सौ के […]
April 13, 2021 फल, सब्जी, किराना दुकानें अब शाम 4 बजे तक खुली रह सकेंगी
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह द्वारा इंदौर जिले में कोरोना के मद्देनजर […]
May 6, 2025 कॉमेडी कंटेंट में परोसी जा रही अश्लीलता बिगाड़ रही युवाओं का भविष्य
केंद्र सरकार डिजिटल माध्यमों पर कसे लगाम ।
इंदौर : संस्था संस्कार भारती मालवा प्रांत […]
June 18, 2023 सानंद गोष्ट सांगा प्रतियोगिता में भाग्यश्री कामथ प्रथम स्थान पर रही
इंदौर : सानंद न्यास द्वारा आयोजित आजी - आजोबा गोष्ट सांगा प्रतियोगिता का फायनल शनिवार […]