पचहत्तर वर्ष पुरानी संस्था में आम सहमति से चुनाव की परंपरा कायम रही।
इंदौर : संगीत, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र की अग्रणी संस्था अभिनव कला समाज के त्रि-वार्षिक निर्वाचन में प्रवीण खारीवाल दोबारा अध्यक्ष एवं सत्यकाम शास्त्री प्रधानमंत्री चुने गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आलोक बाजपेयी एवं संयुक्त निर्वाचन अधिकारी पंकज क्षीरसागर ने बताया कि सर्वानुमति से हुए निर्वाचन में डॉ. पूर्वी निमगांवकर एवं पं. सुनील मसूरकर उपाध्यक्ष, रोहित अग्निहोत्री व आलोक बाजपेयी संयुक्त प्रधानमंत्री, कमल कस्तूरी कोषाध्यक्ष, नरेन्द्र भाले प्रचार मंत्री, संतोष अग्निहोत्री कलाकार चयन समिति के संयोजक चुने गए। कार्यकारिणी में दिलीप मुंगी, बालकृष्ण सनेचा, सतीश फाल्के, राजेश पांड्या, नीतेश उपाध्याय, गोरधन लिम्बोदिया, सोनाली यादव, ज्योत्सना सोहनी एवं प्रियंका तिवारी को स्थान मिला। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पुष्कर सोनी, अर्जुन नायक, बंसीलाल लालवानी एवं प्रमोद जैन को मनोनीत किया गया।
साधारण सभा में अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने विगत तीन वर्षों के कार्यकाल एवं विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश की। प्रधानमंत्री सत्यकाम शास्त्री ने विगत 75 वर्षों की परंपरा का जिक्र करते हुए निर्वाचन सर्वानुमति से कराए जाने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने सर्वानुमति से मान्य किया। अंत में कोषाध्यक्ष कमल कस्तूरी ने आभार व्यक्त किया।
Related Posts
July 15, 2020 प्रदेश में लॉक डाउन की नहीं है कोई प्लानिंग- सीएम भोपाल : सीएम शिवराज सिंह और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर चल रही […]
February 29, 2024 प्रेस्टीज इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
डॉ. सीवी रमन की स्मृति में टेक्निकल इवेंट्स का हुआ आयोजन।
इंदौर : राष्ट्रीय विज्ञान […]
May 9, 2023 13 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इंदौर में 63 खंडपीठों का गठन
हजारों लंबित और प्री लिटिगेशन के मामले निराकरण के लिए रखे गए।
इंदौर : मप्र राज्य […]
September 25, 2022 चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले 4 आरोपी पकड़ाए, कार सहित लाखों का माल बरामद
इंदौर : बेशकीमती चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले 04 तस्कर , क्राइम ब्रांच इंदौर और वन […]
April 22, 2024 विश्व पृथ्वी दिवस पर वेद मंत्रों का किया गया पाठ, कुदरत के संरक्षण का लिया गया संकल्प
घर घर में की गई पूजा और हवन ।
इंदौर : संस्था "आनन्द गोष्ठी" के संरक्षक गोविन्द मालू […]
November 18, 2019 नागर चितौड़ा समाज का संकल्प, शहर को 4 थी बार भी बनाएंगे नम्बर वन इंदौर : श्री नागर चित्तौड़ा वैश्य महाजन पंचमंडल समाज का मिलन समारोह गुमाश्ता नगर स्थित […]
October 13, 2022 मासूम बच्ची के साथ हैवानियत,फरियादी का परिचित ही निकला आरोपी
होमगार्ड के जवानों ने बच्ची को झाड़ियों में रोते देख उठाया और पुलिस को दी […]