इंदौर : सोमवार को न्यूनतम 5 के आंकड़े तक पहुंचने के बाद मंगलवार 6 जुलाई को नए संक्रमित मामले फिर बढ़कर 8 हो गए। हालांकि ये मामले ज्यादा नहीं हैं पर आगाह अवश्य कर रहे हैं कि कोरोना अभी गया नहीं है। हमें पूरी सतर्कता और सावधानी बनाए रखनीं है। बीते तीन माह कितने भयावह थे ये हम सभी ने देखा है। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन और टीकाकरण ही वे उपाय हैं जो हमें तीसरी लहर से बचा सकते हैं।
8 नए मामले मिले, 9 ठीक होकर घर लौटे।
मंगलवार को 6617 आरटी पीसीआर व 3460 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10116 की टेस्टिंग की गई। 10107 निगेटिव पाए गए। 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1 सैम्पल खारिज किया गया।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 18 लाख 24 हजार 277 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 52 हजार 897 पॉजिटिव पाए गए। 151419 अबतक कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। मंगलवार को भी 9 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे। 87 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है। आज दिनांक तक 1391 मरीजों की कोरोना से मौत की पुष्टि की गई है।
Related Posts
August 10, 2022 राजेंद्रनगर में नवयुगलों ने किया मंगलागौरी का पूजन
इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर द्वारा सामूहिक मंगलागौरी पूजन का कार्यक्रम […]
November 5, 2024 ढाबे में आग लगाने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ाए आरोपी।
इंदौर : तंदूरी पैलेस ढाबा में आग लगाने वाले […]
August 23, 2023 कुलकर्णी नगर में मतदाताओं के बीच पहुंची अतिथि विधायक संगीता पाटिल
केंद्र व शिवराज सरकार की योजनाओं को लेकर लिया फीडबैक।
विधानसभा 2 में विधायक प्रवास […]
January 23, 2025 पीलियाखाल नाले की बदली सूरत, सूखे नाले में होगी एमआईसी की बैठक
मात्र 1 माह में गीले नाले को सूखे नाले में बदला।
4 पोकलेन के साथ ही 4 हाईवा मशीनों […]
October 22, 2021 पक्षी तीर्थ योजना के तहत पक्षियों के लिए होगा 52 फ़ीट ऊंचे घरौंदे का निर्माण
इंदौर : पक्षियों के संरक्षण के लिए शहर में पहली बार लागू की जा रही पक्षी तीर्थ योजना का […]
March 16, 2025 वकील – पुलिस विवाद ने पकड़ा तूल, टीआई के साथ की गई हाथापाई
हाईकोर्ट के सामने वकीलों द्वारा लगाए जाम को खुलवाने गए थे तुकोगंज टीआई।
परदेशीपुरा […]
July 31, 2022 इंदौर में आया 2.9 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं
इंदौर : देश के भूकंप प्रवण क्षेत्रों में अब इंदौर भी शामिल हो गया है। शनिवार सुबह करीब […]