इंदौर : फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में किसी सुपर हीरो से कम नहीं हैं। कोरोना काल में पीड़ित मानवता की सेवा को सोनू सूद ने अपना मिशन बना लिया है। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसने उनसे गुहार लगाई और उसे मदद न मिली हो। उन्होंने सेवा कार्यों को जारी रखने के लिए बाकायदा सोनू सूद फाउंडेशन की स्थापना कर ली है।
इंदौर में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे।
सोनू सूद ने इंदौर के कोरोना पीड़ितों की भी हरसम्भव मदद की है। पिछले दिनों उन्होंने विधायक संजय शुक्ला के माध्यम से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को भेंट की थी। इसी के साथ कई मरीजों के लिए वे दवाइयां,इंजेक्शन आदि का इंतजाम भी कर चुके हैं। अब सोनू सूद इंदौर में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी कर रहे हैं। जो जरूरतमंद हॉस्पिटल होगा वहां पर सोनू सूद अपनी ओर से एक ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे। इसके लिए बकायदा सर्वे करवाया जा रहा है। इंदौर में लगाए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए सर्वे के साथ ही इंदौर के प्रशासनिक अधिकारियों से भी सोनू सूद ने सुझाव आमंत्रित किए हैं। चयनित अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट दो प्रकार के हैं, एक प्लांट अस्पताल में ही ऑक्सीजन तैयार कर अस्पताल में ही सप्लाई कर सकेगा वहीं दूसरा प्लांट अस्पताल की जरूरत पूरी होने पर ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कर दूसरे अस्पतालों को भी ऑक्सीजन सिलेंडर दे पाएगा।
Related Posts
March 13, 2020 राज्यसभा के लिए सिंधिया ने दाखिल किया नामांकन, 26 मार्च को होगा चुनाव भोपाल. राज्यसभा के लिए बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को […]
January 30, 2023 नर्मदा नगर चौराहे पर स्थापित क्लॉथ बेग एटीएम का महापौर ने किया शुभारंभ
इंदौर : श्री साई एंटरप्राइजेज एवं सारथी संस्था के संयुक्त बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में […]
November 9, 2021 बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाएगी बीजेपी, जनजाति नायकों से युवाओं को कराएंगे अवगत
इंदौर : 15 नवम्बर को भोपाल में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती, जनजाति गौरव दिवस के रूप में […]
April 8, 2017 सत्ता संभालने के बाद अपना पहला टीवी इंटरव्यू डीडी न्यूज को दिया उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद अपना पहला टीवी […]
March 27, 2021 जिला कोर्ट में 10 अप्रैल को लगेगी लोक अदालत, संपत्ति व जलकर के अधिभार में मिलेगी छूट
इन्दौर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार […]
July 26, 2024 100 बोन मैरो ट्रांसप्लांट चिकित्सा के क्षेत्र में इंदौर के बढ़ते कदम हैं..
नियंत्रित जीवनचर्या, शुद्ध और पौष्टिक खानपान की जागरूकता प्रयास हेतु चिकित्सक आगे आएं-- […]
December 11, 2022 यातायात नियमों का पालन करने की पुलिसकर्मियों को दिलवाई गई शपथ
पुलिस कर्मियों ने ली स्वयं के साथ ही अपने परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन करवाने […]