भोपाल : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा पत्नी की पिटाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब उनकी बेटी देवांशी गौतम खुलकर पिता के समर्थन में आ गई है। उसका कहना है कि उसकी मां मानसिक तौर पर बीमार है। वो अपने घर को भी न सिर्फ आग लगाने की कोशिश कर चुकी है बल्कि खुद को मारने के प्रयास भी कर चुकी हैं। देवांशी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस मामले में पत्र भी लिखा है।
*बेटा मां के साथ, बेटी पिता के पक्ष में…
आइपीएस पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा उनकी पत्नी को पीटने के वीडियो के साथ उनके बेटे पार्थ गौतम शर्मा का एक संदेश भी चल रहा था, जिसमें उन्होंने इस घटना की शिकायत सीएम सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से करने की बात कही थी, लेकिन अब आइपीएस शर्मा की बेटी देवांशी गौतम ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी मां मानसिक रूप से बीमार है।
आपको बता दें कि आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा दो दिन पूर्व अपनी महिला मित्र से मिलने गए थे। उसी दौरान पत्नी भी पीछा करते हुए वहां पहुंच गई और दरवाजा खुलवाकर वीडियो बना लिया। मामला बढा तो आईपीएस शर्मा ने पत्नी की पिटाई कर दी। ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया वहीं प्रदेश सरकार ने शर्मा को डीजी और संचालक लोक अभियोजन के पद से हटाते हुए कारण बताओ नोटिस थमा दिया।
Related Posts
November 10, 2023 देश के भीतर छुपे दुश्मनों को उजागर करने में अहम भूमिका निभाएं सोशल मीडिया एनफ्लूएंसर : विजयवर्गीय
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स से बोले कैलाश विजयवर्गीय।
इंदौर : सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स […]
May 21, 2021 जीवनरक्षक दवाइयों की कालाबाजारी करनेवालों को मिले उम्रकैद, मंजूर बेग ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
इंदौर : सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र […]
September 16, 2020 अंडे के फंडे को सीएम शिवराज ने किया खारिज, बच्चों को पोषण आहार के रूप में देंगे दूध भोपाल : प्रदेश सरकार ने तय किया है कि आंगनवाड़ी केंद्रों में अंडे नहीं दिए जाएंगे। […]
January 28, 2017 यूपी मे भाजपा का घोषणापत्र जारी, लैपटॉप के साथ 1 GB डाटा फ्री भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए आज पार्टी का घोषणापत्र […]
January 18, 2021 50 नए कोरोना संक्रमित मिले, सौ से ज्यादा हुए रिकवर, 1की मौत
इंदौर : कोरोना की मंद होते प्रकोप के बीच रविवार को संक्रमित मामलों में मामूली बढ़ोतरी […]
February 4, 2020 केंद्रीय बजट में मप्र के साथ किया गया भेदभाव- कांग्रेस इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर मध्यप्रदेश की जनता को कोई बड़ी राहत नही दी […]
September 14, 2020 तेज रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, 19 फीसदी तक पहुंचा ग्रोथ रेट इंदौर : कोरोना का संक्रमण अब बेहद तेजी से फैल रहा है। एक समय 5 से 7 फीसदी तक सिमट गई […]