कुल ग्यारह पदों के लिए 37 उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में।
इंदौर : अभिभाषकों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार एक मार्च को वोट डाले गए। कुल ग्यारह पदों के लिए 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के कुछ अंतराल के बाद मतगणना शुरू कर दी गई। देर रात परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी म्यदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की गुहार लगा रहे थे। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 5-5, सचिव पद पर तीन, सहसचिव पद के लिए सात और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए 15 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, इनमें चार महिला प्रत्याशी हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि मतदान को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान का समय रखा गया था। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। कुल 4495 सदस्यों में से 2970 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। कुल 100 अभिभाषकों की टीम मतदान संपन्न कराने में तैनात की गई थी। मतदान के लिए कुल 48 बूथ बनाए गए थे। मतदान के आधे घंटे के अंतराल के बाद मतगणना प्रारंभ कर दी गई। देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना में 80 लोगों की टीम तैनात की गई है।
Related Posts
November 7, 2019 स्वाद और संस्कृति की सौगात पेश करती ‘जत्रा’ का हुआ आगाज इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा स्थानीय पोद्दार प्लाजा परिसर में आयोजित मेगा […]
December 26, 2018 मिशन- 2019, बीजेपी ने 17 राज्यों में नियुक्त किये लोकसभा प्रभारी नई दिल्ली: मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी […]
April 11, 2025 भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में राष्ट्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय स्तर पर होगा पत्रकारों का सम्मान
सप्तऋषि सम्मान से अलंकृत होंगे वरिष्ठ मीडियाकर्मी।
इंदौर : भारतीय पत्रकारिता महोत्सव […]
February 5, 2023 अन्नपूर्णा लोक में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब
रविवार को डेढ़ लाख श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा के दर्शन, पूजन और अन्नपूर्णा लोक की छटा […]
January 24, 2020 थप्पड़ मारकर कमलनाथ सरकार के ताबूत में ठोकी कील- राकेश सिंह इंदौर : बीजेपी के धरना- प्रदर्शन में राजगढ़ के घटनाक्रम का उल्लेख भी किया गया। पार्टी के […]
December 16, 2020 चार सौ के नीचे पहुंचे कोरोना संक्रमण के मामले, ग्रोथ रेट भी घटकर 7 फीसदी पर आया
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर में दो- तीन दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को […]
March 6, 2021 दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण भेंट कर मनाया सीएम शिवराज का जन्मदिन
सांसद शंकर लालवानी ने दिव्यांगों को ट्रायसिकल, व्हील चेयर एवं ज़रुरी उपकरण भेंट […]