इंदौर के नायता मुंडला इलाके में देश विरोधी नारे लगाए जाने से गरमाया माहौल, मारपीट व तोड़फोड़ में कई वाहनों को हुआ नुकसान

  
Last Updated:  August 16, 2021 " 12:32 am"

इंदौर : स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के दौरान इंदौर के बाहरी तेजाजी नगर इलाके में तालिबानी मानसिकता के कतिपय लोगों द्वारा देश विरोधी नारे लगाए जाने से माहौल गरमा गया। दूसरे पक्ष ने नारेबाजी पर आपत्ति जताई तो नारे लगा रहे लोग हिंसा पर उतर आए। इस दौरान एक दुकान और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। मामला दर्ज कर कुछ दंगाइयों को हिरासत में लिया गया है।

विवाद के दौरान दो लोग घायल।

घटनाक्रम शहर के तेजाजी नगर इलाके का बताया गया है। रविवार को आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर नायता मुंडला स्थित कावेरी बिल्डिंग में झंडा वंदन के बाद किसी बात पर विवाद हुआ। यहां कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिए। इसपर मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद उपद्रवी तत्वों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। उत्पातियों ने घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। इसमें कार बाइक और अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचा। इस घटना की खबर वायरल होते ही एक संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी पक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच विवाद की सूचना पुलिस तक भी पहुंच गई। एसपी पूर्व आशुतोष बागरी, क्षेत्रीय एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारी कानवा सहित कई थानों का बल मौके पहुंच गया। दोनों पक्षों को समझाइश देने के साथ पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। दो घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।
एसपी के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर यहां पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। देश विरोधी नारे लगाने वाले और उत्पात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज

एसपी ने बताया, घटना के बाद दोनों पक्षों के 15-15 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ लोग नामजद हैं। घटना के बाद कई संगठन थाने पर पहुंच गए थे। सद्दाम, सोहेल, शादाब, इमरान, रफीक, रजा भाइयों समेत 8 नामजद आरोपी हैं। 3 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, पत्थरबाजी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *