इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर और आसपास के शहरों के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत ट्रेन चलाने की मांग की है। सांसद लालवानी ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और लगातार बढ़ते इंदौर शहर की जरूरतों के बारे में उन्हें अवगत कराया। उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के समक्ष मांग रखी कि इंदौर से महू, पीथमपुर, देपालपुर होते हुए सांवेर, उज्जैन, देवास को इंदौर के साथ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के माध्यम से जोड़ा जाना चाहिए।
इंदौर के विकास और विस्तार को देखकर रैपिड ट्रांजिट सिस्टम जरूरी।
सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि इंदौर, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। शिक्षा और स्वास्थ्य का प्रमुख केंद्र है। ये शहर 2 ज्योतिर्लिंग के बीच में स्थित है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होने के कारण भी यहां पर दबाव काफी है। सांसद लालवानी ने बताया कि उन्होंने आरआरटीएस की मांग केंद्रीय मंत्री से की है और बताया कि आने वाले समय में इंदौर की ज़रुरतों को ध्यान में रखते हुए इसकी जरूरत है। सांसद लालवानी ने बताया कि आरआरटीएस से सड़कों पर वाहनों का बोझ कम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
Related Posts
June 13, 2023 सतपुड़ा भवन में हुए अग्निकांड की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने गठित की समिति
मुख्यमंत्री को समिति सौंपेगी रिपोर्ट।
तीन दिन में समिति सौंपेगी जांच […]
March 29, 2017 पचोर में लोकायुक्त का छापा राजगढ़- नगरपालिका पचोर में लोकायुक्त का छापा, राजगढ़ में शौचालय बनाये जाने पर ठेकेदार से […]
January 13, 2021 कोरोना संक्रमण में गिरावट का सिलसिला जारी, फिर सौ से कम मिले नए संक्रमित मरीज
इंदौर : कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में अब उल्लेखनीय गिरावट आई है। मंगलवार को भी संक्रमित […]
May 15, 2017 उज्जैन नगर निगम के तीन अधिकारियों के खिलाफ धारा 420 में प्रकरण उज्जैन। नगर निगम उज्जैन के तीन अधिकारियों के खिलाफ शनिवार को नानाखेड़ा थाने में नगर निगम […]
October 9, 2019 ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ के लोगो का विमोचन इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब,मध्यप्रदेश के बैनर तले नवंबर माह में होने वाले 'भारतीय […]
April 26, 2025 पहलगाम आतंकवादी हमले पर विवादित बयान देकर फंसे रॉबर्ट वाड्रा..
एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा ने पाकिस्तान व वाड्रा के किलाफ चलाया थू थू […]
March 21, 2023 25 मार्च को पितृ पर्वत पर हनुमान चालीसा के पाठ का बनेगा विश्व कीर्तिमान
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में पितृ पर्वत पर 51 हजार भक्त […]