इंदौर जिला पंचायत व चारों जनपद पंचायतों में जीत का बीजेपी ने मनाया जश्न

  
Last Updated:  July 30, 2022 " 12:09 am"

भाजपा कार्यालय पर बैंड और ढोलक की थाप पर लगाए थिरके नेता और कार्यकर्ता,

लड्डुओं का किया गया वितरण, की गई रंगारंग आतिशबाजी।

इंदौर : जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्वाचन में भाजपा की रीना सतीश मालवीय और उपाध्यक्ष पद पर भारत सिंह की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया। इस मौके पर दोनों विजयी प्रत्याशियों को सम्मानित भी किया गया। मंत्री तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर, चुनाव प्रभारी सुरेश आर्य, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, मनोज पटेल, ओम परसवादिया, हुकुमचंद सांखला आदि वरिष्ठ नेता इस दौरान मौजूद रहे।

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी सुरेश आर्य ने कहा कि इंदौर के संगठन की चर्चा पूरे देश मे होती है। यहाँ से जो लहर चलती है, पूरे प्रदेश और देश भर में उसका असर होता है। इंदौर के कार्यकर्ताओं ने इतिहास रचने का काम किया है।

ये जीत कार्यकर्ताओं की जीत है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि ये जीत देवदुर्लभ कार्यकर्ताओ की जीत है। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अथक परिश्रम किया जिसके कारण इंदौर जिले में भाजपा ने इतिहास रचते हुए चारों जनपद और जिला पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की।

भारत की तरक्की के लिए भाजपा जरूरी।

सोनकर ने कहा कि भारत और भाजपा की एक ही राशि है, जब जब भाजपा सत्ता में आती है, भारत की ख्याति पूरे विश्व में बढ़ती है, इसलिए भारत की तरक्की के लिए भाजपा जरूरी है। हमें विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी इसी जोश और उत्साह के साथ जाना है।

जीत का श्रेय सभी पार्टीजनों को।

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा इस जीत के असली हकदार भाजपा के कप्तान डॉ. राजेश सोनकर है, उन्होंने दिन रात जिला पंचायत और नगर परिषद चुनाव के एक एक वार्ड की चिंता की और रणनीति तैयार करने का काम किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और कार्यो को नीचे तक ले जाने का काम किया, इसलिये वे भी इस जीत के पूरे हकदार है।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय और उपाध्यक्ष भारत सिंह का मंत्री तुलसी सिलावट, ऊषा ठाकुर, राजेश सोनकर और अन्य नेताओं ने स्वागत व सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम को उषा ठाकुर, सावन सोनकर, सुभाष चौधरी ने भी संबोधित किया।

बैंड, ढोलक की थाप पर थिरकते हुए मनाया जश्न।

इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में आतिशबाजी की और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। बैंड और ढोलक की थाप पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष नृत्य करते हुए जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामविलास पटेल, रामस्वरुप गहलोत, श्रवणसिंह चावड़ा, महामंत्री कैलाश चौहान, चिंटू वर्मा, सुनील तिवारी, सुभाष पाटीदार, अश्विनी पटेल, लक्ष्मीनारायण शर्मा, वरुण पाल, मनोजसिंह ठाकुर, किरण सूर्यवंशी, संगीता भार्गव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *