इंदौर जिला भाजपा को मिला 76 लाख रुपए आजीवन समर्पण निधि का लक्ष्य

  
Last Updated:  February 2, 2021 " 05:26 am"

इंदौर : आजीवन सहयोग निधि को लेकर उमियाधाम मंदिर परिसर राऊ में जिला बीजेपी की बैठक रखी गई। बैठक की शुरूआत पं. दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, मधु वर्मा, गोपालसिंह चौधरी, प्रेमनारायण पटेल, उमानारायण पटेल व कंचनसिंह चौहान इस दौरान मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन 11 फरवरी पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाता है। हमारे प्रदेश का विदिशा जिला हर वर्ष समर्पण निधि 11 फरवरी को जमा कर देता है इस वर्ष जिला इंदौर भाजपा संगठन ने भी तय किया है कि हम भी 11 फरवरी को समर्पण राशि जिला कार्यालय पर जमा कराकर रसीद हासिल कर लेंगे। हमारे जिले को पिछले वर्ष 27 लाख का लक्ष्य दिया गया था लेकिन प्रदेश संगठन ने उसे 3 गुना बढ़ा कर इस बार 76 लाख का लक्ष्य इंदौर जिले को दिया है। इसे हम सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को कुशल रणनीति बनाकर प्रत्येक कार्यकर्ता से चर्चा कर हासिल करना होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन में 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रतिवर्ष कार्यकर्ता संगठन के लिए अपनी आजीवन निधि का समर्पण करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी एक राजनैतिक संगठन है, इसलिये कार्यकर्ताओं की संगठन से तथा संगठन की कार्यकर्ताओं से अपेक्षाएं रहती हैं। समर्पण निधि अभियान संगठन का पवित्र अनुष्ठान है। इसी अनुष्ठान की वजह से हम वर्षभर संगठन के समस्त कार्यो को करने के लिये अर्थ की व्यवस्था करते हैं।
प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने कहा कि हमारा संगठन प्रदेश कार्यालय से जितने भी अभियान आते हैं, उन्हें समय पर पूर्ण कर लेता है। इसका कारण हमारे सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है। हमारा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। यह हमारे अनुशासन के लिये भी जाना जाता है। हम संगठन की ओर से मिले इस अभियान को भी समय पर पूर्ण कर लेंगे।
समर्पण निधि अभियान का लक्ष्य समय पर पूरा करने के लिए संगठन की ओर से आजीवन सहयोग निधि जिला प्रभारी घनश्याम नारोलिया एवं मंडल के प्रभारी दिनेश पटेल, रामलाल प्रजापत, संतोष पाटीदार, सुभाष महोदय, महेश गांधी, दिनेश चौधरी, नरेन्द्र पटेल, सुरेशसिंह धनखेडी, मुकेशसिंह चौहान, विजय पाटीदार, घनश्याम पाटीदार और प्रेमसिंह पटेल को बनाया गया है।
समर्पण निधि अभियान की मंडलशः बैठकेंं दिनांक 3-4 व 5 फरवरी को की जाएंगी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *