इंदौर : कोरोना पीड़ितों की संख्या इंदौर में बढ़कर अब 13 हो गई है। गुरुवार को 5 और नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से 4 इंदौर व एक उज्जैन का है। मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 26 मार्च को कुल 29 सैंपल्स की जांच की गई जिसमें से 23 निगेटिव पाए गए। 1 सैंपल की जांच दुबारा होगी। 5 कोरोना पॉजिटिव निकले।
इंदौर निवासी मरीज की मौत।
इस बीच इलाज के दौरान एक और मरीज की मौत हो गई। मृतक इंदौर का ही निवासी था । उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसे मिलाकर कोरोना से होनेवाली मृतक संख्या 2 हो गई है। एक अन्य मृतक उज्जैन निवासी महिला थी। उज्जैन के ही एक मरीज की भी उपचार के दौरान मौत हो गई थी लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने से उसे कोरोना से होनेवाली मौत में नहीं गिना गया।
22 संदिग्ध मरीज..
26 मार्च को सर्दी- खांसी, बुखार के लक्षणों वाले 270 मरीजों की जांच की गई जिनमें से 22 कोरोना संदिग्ध पाए गए। इनमें से 11को होम आइसोलेशन में भेजा गया जबकि 11 को एमटीएच अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।।
52 नए सैंपल्स जांच हेतु भेजे।
गुरुवार को ही 52 नए सैंपल्स कोरोना जांच हेतु भेजे गए हैं जिनमें उज्जैन के 12, देवास के 5 और धार का एक सैंपल भी शामिल हैं।
Related Posts
May 2, 2021 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट, 18 सौ से ज्यादा संक्रमित, 8 की मौत
इंदौर : 18 सौ से ज्यादा संक्रमित और 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट, इंदौर में बीते कुछ दिनों से यही […]
December 13, 2021 पीड़ित मानवता की सेवा में जुटे गीता भवन जैसे आस्था केंद्र अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणास्पद- जगद्गुरु रामदयाल महाराज
इंदौर : ज्ञान के समान अन्य कोई पवित्र पूंजी नहीं हो सकती। ज्ञान श्रद्धा से ही मिलेगा। […]
December 30, 2019 महान कवि और साहित्यकार भी थे वीर सावरकर- धनश्री लेले इंदौर : स्वातंत्र्यवीर सावरकर के प्रखर राष्ट्रवाद,मातृभूमि के प्रति उनके अनन्य […]
November 10, 2021 नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, पार्किंग व्यवस्था में किया गया बदलाव
भोपाल : नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई […]
September 16, 2020 मेट्रोपोलिटन एरिया का गठन इंदौर के लिए बड़ी सौगात- सिलावट इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है कि हाल ही में कैबिनेट में इंदौर को […]
April 29, 2023 जेवरात चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली गैंग के सरगना सहित 4 बदमाश गिरफ्तार
गोल्ड पॉलिश के नाम पर जेवरात पर हाथ साफ कर देते थे आरोपी।
इंदौर : गोल्ड पॉलिश के नाम […]
November 11, 2021 शहर कांग्रेस ने टीम इंडिया में चयनित होने पर आवेश और व्यंकटेश को दी बधाई
इंदौर : लम्बे समय बाद मप्र और खासकर इंदौर से दो क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारत की टी- 20 टीम […]