इंदौर प्रेस क्लब ने अपने दिवंगत साथियों को किया नमन

  
Last Updated:  March 27, 2023 " 04:16 pm"

वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी, वेदप्रताप वैदिक, सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण बेडेकर, दिलीपसिंह ठाकुर और सुरेन्द्रसिंह पंवार को अर्पित किए श्रद्धासुमन।

इंदौर : जिन्हें पद का कोई गुमान नहीं था, जिन्होंने शहर को एक नई पहचान दी। जो एक लक्ष्य के साथ सतत काम करते रहे और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध रहे। इनकी लेखनी का लोहा पूरे देश ने माना। जिन्होंने साहस के साथ अपनी बात को बेबाकी के साथ कहा भी और लिखा भी। जिन्होंने ताउम्र अक्षरों की आराधना की और शब्दों की सत्ता से अपनी धाक जमाई। ये सभी शहर की दमदार आवाज थे। ये विचार विभिन्न वक्ताओं के हैं, जिन्होंने इंदौर प्रेस क्लब द्वारा पिछले दिनों दिवंगत हुए अपने वरिष्ठ साथी पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी, वेदप्रताप वैदिक, सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण बेडेकर, दिलीपसिंह ठाकुर और सुरेन्द्रसिंह पंवार को स्मरण सभा में पुष्पांजलि देते हुए व्यक्त किए।

श्रद्धांजलि स्वरूप अपने विचार रखने वालों में सत्यनारायण सत्तन, सांसद शंकर लालवानी, प्रो. सरोज कुमार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पद्मश्री सुशील दोषी, ओम सोनी, सतीश जोशी, अभिलाष खांडेकर, प्रकाश हिंदुस्तानी, प्रवीण शर्मा, अशोक कोठारी, उदय इंगले, रवींद्र शुक्ला और अतुल शेठ शामिल थे।

स्मरण सभा में इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी व दीपक कर्दम, महासचिव हेमन्त शर्मा, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य विपिन नीमा, प्रवीण बरनाले,अभय तिवारी, राहुल वावीकर, महिला प्रतिनिधि प्रियंका पाण्डे, संयुक्त संचालक जनसंपर्क आर.आर. पटेल, श्वेतकेतु वैदिक, पुनीत चतुर्वेदी, हरेराम वाजपेयी, अभ्यास मंडल के शिवाजी मोहिते, प्रवीण जोशी, सेवा सुरभि के ओमप्रकाश नरेडा, मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के प्रधानमंत्री अरविंद जवलेकर, पुष्पेन्द्र दुबे, घनश्याम यादव, छोटेलाल भारती, अनिल भोजे, कबीर जनविकास समूह के सुरेश पटेल, लक्ष्मीनारायण कसेरा, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप दीक्षित, ब्रजभूषण चतुर्वेदी, उमेश रेखे, विभूति शर्मा, संजय जोशी, विक्रम कुमार, अन्ना दुरई, सुभाष सातालकर, अद्धेन्धु भूषण, विभूति शर्मा, जितेन्द्र व्यास, अनुराग तागड़े, संजय गुप्ता, मुकेश तिवारी, डॉ. अर्पण जैन, श्रुति अग्रवाल, विकास मिश्रा, सुमित ठक्कर, नाज पटेल, किरण वाईकर, लोकेश सोलंकी, उज्जवल शुक्ला, राजेश ज्वेल, के.के. झा, हर्षप्रकाश पंडित, दीपक यादव, कपिश दुबे, शक्ति सिंह, वीरेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र कोपरगांवकर, नवीन जैन, राजेश मिश्रा, डॉ. कमल हेतावल, मंगल राजपूत, लोकेन्द्र थनवार, धर्मेन्द्र शुक्ला, पंकज शर्मा, के.एल. जोशी, जयसिंह रघुवंशी, दिनेश सोलंकी, निशिकांत मोडलोई, अजय सारडा, पवन भलिका, संपत धूत, नीलेश भूतड़ा, योगेश राठी, मधुसूदन भलिका, अलका सैनी, उषा नाथ, सारिता काला, बुरहानुद्दीन शकरूवाला, शिवप्रसाद चौहान, चन्दू जैन, पुरुषोत्तम बाघमारे, दिनेश सालवी, प्रदीप चौधरी, गिरीश कानूनगो, शरद डुंगरवाल, कैलाश सिसोदिया, ओमप्रकाश फरकिया, अशोक शर्मा, दिनेश पुराणिक, प्रकाश तिवारी, अनिल त्रिवेदी, लक्ष्मीकांत पंडि़त, सुनील वर्मा, बी.के. उपाध्याय, चेतन मोहनवानी, अजय तिवारी, पुष्पेन्द्र दुबे, धर्मेश यशलाहा, नीतेश पाल, दिलाप भालेराव, मार्टिन पिंटो, प्रकाश कजोडिय़ा, विनोद गोयल, कांग्रेस के राजेश चौकसे, गिरधर नागर, पिंटू जोशी, अमन बजाज, सच सलूजा, देवेन्द्रसिंह यादव, संतोष गौतम, रीटा डागरे, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर सभी दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी गई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *