इंदौर : शहर में बुधवार से 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब स्थित मां सरस्वती मंदिर में पंडित धीरेंद्र राजोरिया ने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मंगलमूर्ति श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करवाई। बाद में प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, दीपक कर्दम, महासचिव हेमन्त शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य विपिन नीमा द्वारा पूजन कर महाआरती की गई।
इस अवसर पर मुकेश तिवारी, राजेंद्र कोपरगांवकर, अर्पण जैन, ओ.पी. सोनी, राजकुमार वर्मा, धर्मेन्द्र शुक्ला, चंद्रप्रकाश मरमट, दीपक जैन, विजय भट्ट, लोकेन्द्र थनवार, नितिन सोलंकी, श्याम काम्बले, नवीन मौर्य, उमेश सेन, धर्मेन्द्र चौहान, यशवंत पंवार, बंटी गुंजाल, संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मीडिया के साथी उपस्थित थे। अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।
इंदौर प्रेस क्लब में विराजित हुए मंगलमूर्ति श्री गणेश
Last Updated: August 31, 2022 " 07:57 pm"
Facebook Comments